फीफा विश्व कप 2022 ड्रॉ से पहले हुआ विरोध प्रदर्शन, आधिकारिक मैच बॉल जारी की गई

Fifa World Cup 2022 official match ball: विश्‍व कप के लिए जारी की गई मैच बॉल का नाम अल रहिला रखा गया है। अल रहिला का मतलब अरबी भाषा में यात्रा होता है, जिसे कतर के ध्वज, वास्तुकला और नौकाओं से प्रेरित होकर बनाया गया है।

fifa world cup 2022
फीफा विश्‍व कप 2022  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • विश्‍व कप 2022 के लिए आधिकारिक मैच बॉल जारी की गई
  • विश्‍व कप के लिए जारी की गई मैच बॉल का नाम अल रहिला रखा गया है
  • अल रहिला का मतलब अरबी भाषा में यात्रा होता है

नयी दिल्ली: कतर में होने वाले फीफा विश्व कप 2022 में इस्तेमाल होने वाली आधिकारिक मैच गेंद शुक्रवार को जारी की गयी जिसका नाम 'अल रिहला' रखा गया है।

'अल रिहला' का मतलब अरबी भाषा में 'यात्रा' होता है जिसे कतर के ध्वज, वास्तुकला और नौकाओं से प्रेरित होकर बनाया गया है। यह पहली विश्व कप गेंद है जिसे बनाने में पर्यावरण का विशेष ध्यान रखा गया है जिसमें केवल 'वाटर बेस्ड' स्याही (पानी में घुलने वाले रंग) और ग्लू का इस्तेमाल किया गया है।

यह किसी भी अन्य विश्व कप गेंद से ज्यादा रफ्तार से आगे बढ़ती है, जिसे खेल का सामान बनाने वाली कंपनी एडिडास ने तैयार किया है।

विश्व कप के ड्रॉ से पहले विरोध प्रदर्शन

मध्य पूर्व में होने वाले पहले विश्व कप फुटबॉल के ड्रॉ के लिये कोच और अधिकारी कतर में जुट गये हैं, लेकिन इससे पहले ज्यूरिख में खेल की सर्वोच्च संस्था फीफा के मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किये गये। ड्रॉ के लिये आयोजित समारोह में कुल 37 देश हिस्सा लेंगे, लेकिन इनमें से पांच देश 21 नवंबर से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे।

जून के आखिर में अंतरमहाद्वीपीय प्लेऑफ और यूरोपीय क्वालीफायर पूरे होने के बाद ही विश्व कप में भाग लेने वाली सभी 32 टीम के बारे पता चल पाएगा।
टीम को आठ ग्रुप में बांटा जाएगा, जिनमें से 16 टीम आगे बढ़ेंगी।

ड्रॉ से पहले ज्यूरिख में फीफा मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर जर्मन कलाकार वोल्कर-योहान्स ट्रिब ने कतर में विश्व कप के बुनियादी ढांचे को तैयार करने में अहम भूमिका निभाने वाले प्रवासी श्रमिकों की पीड़ा के विरोध में रेत से भरी गेंदों का इस्तेमाल किया।

अगली खबर