सिंगापुर स्मैश 2022: जी साथियान ने किया विजयी आगाज, मनिका बत्रा और शरत कमल को लगा तगड़ा झटका

स्पोर्ट्स
भाषा
Updated Mar 12, 2022 | 21:58 IST

Singapore Smash 2022 Tournament: मनिका बत्रा और शरत कमल को सिंगापुर स्मैश 2022 टूर्नामेंट में तगड़ा झटका लगा है। दुनिया की 46वें नंबर की खिलाड़ी मनिका को चीनी मूल की कनाडाई खिलाड़ी ने हराया जबकि शरत को स्वीडन के प्लेयर ने मात दी।

Manika Batra
फाइल फोटो @TTFI  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • सिंगापुर स्मैश 2022 टेबल टेनिस टूर्नामेंट
  • जी साथियान ने किया विजयी आगाज
  • पेंग युव इन कोएन के खिलाफ दर्ज की जीत

नई दिल्ली: भारत के दिग्गज टेबल टेनिस खिलाड़ी जी साथियान ने 20 लाख डॉलर इनामी सिंगापुर स्मैश 2022 टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत शनिवार को यहां चीनी ताइपे के पेंग युव इन कोएन के खिलाफ 11-6, 8-11, 11-9, 11-8 की जीत के साथ की। दुनिया के 33वें नंबर के खिलाड़ी साथियान को 140वें नंबर के खिलाड़ी के खिलाफ अधिक मशक्कत नहीं करनी पड़ी।

साथियान अगले दौर में दुनिया के आठवें नंबर के खिलाड़ी चीन के लिन गाओयुआन और दक्षिण कोरिया के 59वें नंबर के खिलाड़ी लिम जोंगहुन के बीच होने वाले राउंड आफ 64 मुकाबले के विजेता से भिड़ेंगे। दुनिया के 34वें नंबर के अनुभवी खिलाड़ी शरत कमल को हालांकि 40 मिनट से भी कम समय में स्वीडन के 31वें नंबर के खिलाड़ी एंटोन कालबर्ग के खिलाफ 1-3 (11-6, 7-11, 6-11, 8-11) से शिकस्त झेलनी पड़ी।

यह भी पढ़ें: विश्व टेबल टेनिस में इतिहास रचने से चूकीं मनिका बत्रा

भारत की एक अन्य दिग्गज खिलाड़ी मनिका बत्रा भी मो झेंग के खिलाफ हार के साथ पहले दौर में बाहर हो गई। दुनिया की 46वें नंबर की खिलाड़ी मनिका को चीनी मूल की कनाडाई खिलाड़ी के खिलाफ पहला गेम जीतने के बावजूद 12-14, 12-10, 13-11, 11-8 से शिकस्त झेलनी पड़ी। इ

स बीच भारत की सुहाना सैनी और यशस्विनी घोरपड़े ने शुक्रवार रात रोमानिया की एलेना जाहरिया और लूसियाना मित्रोफान को सीधे गेम में 11-9, 11-7, 11-6 से हराकर डब्ल्यूटीटी युवा स्टार कंटेंडर दोहा 2022 में पहला स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले स्टार कंटेंडर में कोई भी भारतीय यह उपलब्धि हासिल नहीं कर पाया था।

यह भी पढ़ें: टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल ने जीता ओमान ओपन, एक दशक का खिताबी सूखा खत्म

अगली खबर