Tokyo Olympics: जंपिंग राउंड में घोड़ा नहीं कूदा तो कोच ने मारे मुक्के, फिर गलती का भुगतना पड़ा ये खामियाजा

स्पोर्ट्स
भाषा
Updated Aug 07, 2021 | 17:50 IST

Modern pentathlon coach Kim Raisner: टोक्यो ओलंपिक में ‘मॉडर्न पेंटाथलॉन’ प्रतियोगिता के दौरान जंपिंग राउंड में घोड़ा नहीं कूदा तो जर्मन कोच ने उसे मुक्के मारे। इसके बाद को गलती का खामियाजा भुगतना पड़ा।

Annika Schleu
अन्निका श्लेउ 
मुख्य बातें
  • घोड़े को मारने पर जर्मन कोच हुई निलंबित
  • वीडियो सामने आने के बाद लिा गया एक्शन
  • अन्निका श्लेउ स्वर्ण पदक जीतने से चूक गईं

टोक्यो: ओलंपिक महिला ‘मॉडर्न पेंटाथलॉन’ प्रतियोगिता के दौरान घोड़े को मारते हुए वीडियो सामने आने के बाद जर्मनी की एक कोच को खेलों से निलंबित कर दिया गया। टीवी फुटेज में दिखाया गया है कि कोच किम रेस्नर ‘सेंट बॉय’ नामक घोड़े पर प्रहार कर रही है। 

यह घोड़ा स्पर्धा के दौरान शो जंपिंग दौर में बाड़ (रुकावट) को नहीं कूदा  था, जिससे जर्मनी की खिलाड़ी अन्निका श्लेउ स्वर्ण पदक जीतने से चूक गईं।

अंतरराष्ट्रीय मॉडर्न पेंटाथलॉन संघ ने रेस्नर की वीडियो फुटेज की जांच के बाद कहा, 'ऐसा लग रहा कि वह अपने मुक्के से घोड़े पर प्रहार कर रही है और उनका यह कदम नियमों  का उल्लंघन माना जाएगा।' रेस्नर का निलंबन केवल टोक्यो ओलंपिक के लिए लागू रहेगा, जो रविवार को समाप्त हो रहा है।

घुड़सवारी  के मॉडर्न पेंटाथलॉन स्पर्धा में अश्वारोहियों को अनजान घोड़े पर निर्धारित समय के भीतर जंपिंग कोर्स पर करतब (खेल) करना होता है। इस प्रतिस्पर्धा के लिए सिर्फ 20 मिनट पहले प्रतियोगियों को उनके घोड़े दिए जाते हैं।

अगली खबर