संन्यास के सवाल पर रोनाल्डो ने बताया, कब तक है खेलने का इरादा

स्पोर्ट्स
भाषा
Updated Dec 31, 2020 | 10:49 IST

पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में संन्यास के सवाल पर दिया ये जवाब।

Cristiano Ronaldo
क्रिस्टियानो रोनाल्डो 
मुख्य बातें
  • फरवरी में 36 साल के हो जाएंगे पुर्तगाली स्टार रोनाल्डो
  • 2022 में युवेंटस के साथ समाप्त होगा उनका अनुबंध
  • अपनी फिटनेस को लेकर संतुष्ट हैं रोनाल्डो

तूरिन: स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो फरवरी में 36 साल के हो जाएंगे लेकिन उनका संन्यास लेने या मैचों की संख्या कम करने का कोई इरादा नहीं है। युवेंटस और पुर्तगाल के इस स्टार ने एक साक्षात्कार में कहा, 'मैं अब भी बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैं फुर्तीला हूं और अपनी जिंदगी के अच्छे दौर में हूं।'

उन्होंने कहा, 'मुझे अधिक से अधिक वर्षों तक खेलने की उम्मीद है लेकिन भविष्य के गर्त में क्या छिपा है कोई नहीं जानता।' इस स्टार स्ट्राइकर को अभी युवेंटस के साथ एक और सत्र बिताना है। उनका अनुबंध 2022 में समाप्त होगा और वह तब भी संन्यास पर विचार नहीं करेंगे।'

रोनाल्डो ने कहा, 'अगर आप खेलने के लिये प्रेरित महसूस करते हैं तो यह मायने नहीं रखता। क्रिस्टियानो अब अच्छा है।' उन्होंने कहा, 'जब मैं युवाओं से बात करता हूं तो उन्हें यही सलाह देता हूं कि अभी इस पल का पूरा आनंद लो क्योंकि हम नहीं जानते कि कल क्या होगा। आपके साथ, आपके परिवार के साथ कुछ भी हो सकता है। ’’


 
 

अगली खबर