2 August, India in Tokyo Olympics Today: आज ओलंपिक में ऐसा है भारत का कार्यक्रम, कई खास मुकाबले

स्पोर्ट्स
भाषा
Updated Aug 02, 2021 | 05:00 IST

India in Tokyo Olympics Today 2nd August, Full Schedule: आज टोक्यो ओलंपिक में भारत का कार्यक्रम कैसा रहेगा, आइए जानते हैं। आज 2 अगस्त (सोमवार) को कई अहम खेलों के मुकाबले खेले जाने हैं।

Kamalpreet Kaur, Indian women hockey team, Today in Tokyo Olympics 2 August 2021
कमलप्रीत कौर और भारतीय महिला हॉकी टीम पर सोमवार को नजरें  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • आज टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए बड़ा व अहम दिन
  • हॉकी से लेकर एथलेटिक्स और शूटिंग तक, कई बड़े मुकाबले होंगे
  • भारतीय महिला हॉकी क्वार्टर फाइनल पर होंगी करोड़ों नजरें

टोक्यो ओलंपिक में नौवां दिन (रविवार) भारत के लिए शानदार साबित हुआ। जहां पीवी सिंधू ने बैडमिंटन महिला सिंगल्स मैच में चीन की ही बिंगजियाओ को मात देकर कांस्य पदक जीता। वहीं दूसरी तरफ हॉकी में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को शिकस्त देते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है।आइए अब जानते हैं अगले दिन यानी आज 10वें दिन (सोमवार) भारत का कार्यक्रम कैसा है, कौन-कौन से खिलाड़ी चुनौती पेश करने वाले हैं..

एथलेटिक्स

दुती चंद, महिला 200 मीटर हीट चार, भारतीय समयानुसार सुबह सात बजकर 25 मिनट पर
कमलप्रीत कौर, महिला चक्का फेंक फाइनल, भारतीय समयानुसार शाम साढ़े चार बजे से

घुड़सवारी

फवाद मिर्जा, इवेंटिंग जंपिंग व्यक्तिगत क्वालीफायर, भारतीय समयानुसार दोपहर एक बजकर 30 मिनट पर
इवेंटिंग व्यक्तिगत जंपिंग फाइनल, भारतीय समयानुसार शाम पांच बजकर 15 मिनट पर

हॉकी

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, महिला हॉकी क्वार्टर फाइनल, भारतीय समयानुसार सुबह आठ बजकर 30 मिनट से

निशानेबाजी

संजीव राजपूत और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, पुरुष 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन क्वालीफिकेशन, भारतीय समयानुसार सुबह आठ बजे से।
पुरुष 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन फाइनल, भारतीय समयानुसार दोपहर एक बजकर 20 मिनट से।

अगली खबर