Asia Cup 2022: पेचीदा स्थिति में फंसी भारतीय हॉकी टीम, जीत के साथ-साथ चाहिए दुआओं का सहारा

Asia Cup Hockey 2022, India knock-out stage qualification scenarios: भारतीय पुरुष हॉकी टीम को जापान के खिलाफ मिली हार के बाद अब अगर टूर्नामेंट के नॉक-आउट में जगह बनानी है तो उसे इंडोनेशिया के खिलाफ जीत के साथ दुआओं का भी सहारा चाहिए होगा।

Indian hockey team in Asia cup 2022
एशिया कप हॉकी में भारतीय हॉकी टीम (Hockey India)  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट 2022
  • डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय पुरुष हॉकी टीम पेचीदा स्थिति में फंसी
  • जीत के साथ-साथ भारतीय हॉकी टीम को अगले मैच पर भी निर्भर रहना होगा

Asia Cup Hockey 2022: एशिया कप हॉकी 2022 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ रोमांचक ड्रॉ खेला, लेकिन उसके बाद मंगलवार को जापान के खिलाफ उसको 2-5 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद डिफेंडिंग चैंपियन भारत के लिए स्थिति थोड़ी पेचीदा हो गई है। अब अगर भारतीय हॉकी टीम को टूर्नामेंट के नॉकआउट में पहुंचना है तो कुछ समीकरण सुलझाने होंगे। आइए जानते भारत का टूर्नामेंट में रास्ता अब क्या कहता है।

भारतीय हॉकी टीम को एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में अगर पहुंचना है तो गुरुवार को उसे इंडोनेशिया को बड़े अंतर से हराने के साथ-साथ पूल-ए के दूसरे मैच में जापान की पाकिस्तान पर जीत की दुआ भी करनी होगी। यानी अब भारत सिर्फ अपना मैच जीत जाए इससे नहीं होने वाला। उसे जीत के बाद जापान और पाकिस्तान के मैच के नतीजे का भी इंतजार करना पड़ेगा। भारत इस समय पूल-ए में जापान (6 अंक) और पाकिस्तान (4 अंक) के बाद तीसरे पायदान पर है।

ये भी पढ़ेंः जापान ने भारतीय हॉकी टीम को किस तरह हराया, यहां पर जानिए

भारतीय टीम का गोल औसत इस समय माइनस तीन है जबकि पाकिस्तान का प्लस 13 है। पाकिस्तान अगर जापान से हार जाता है और भारत गोल औसत के अंतर को खत्म करके इंडोनेशिया को हराता है तो ही सुपर चार में उसे जगह मिल सकेगी।

अब तक टूर्नामेंट में भारत के खराब प्रदर्शन की एक बड़ी वजह पेनल्टी कॉर्नर का खराब रहना रहा है। इसका कारण ये है कि रूपिंदर पाल सिंह कलाई की चोट के कारण हट गए और उनके अलावा भारत के पास कोई भी विश्व स्तरीय ड्रैग फ्लिकर मौजूद नहीं था जो मैच पलट सके। खैर अब भारत की उम्मीदें पूरी तरह अपनी जीत के साथ-साथ दुआओं पर टिकी हैं।

अगली खबर