Tokyo Olympics Today, 28th July: जानिए, ओलंपिक में छठे दिन कैसा रहा भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन

स्पोर्ट्स
भाषा
Updated Jul 28, 2021 | 18:10 IST

India in Tokyo Olympics Day 6: टोक्यो ओलंपिक के छठे भारत के कई खिलाड़ियों को शिकस्त का सामना करना पड़ा। जानिए बुधवार को खिलाड़ियों का प्रदर्शन कैसा रहा?

Pooja Rani vs Ichrak Chaib
पूजा रानी और इचराक चैब   |  तस्वीर साभार: AP
मुख्य बातें
  • टोक्यो ओलंपिक 2021 छठा दिन
  • कई भारतीय खिलाड़ियों को हार मिली
  • सिंधू ने प्री क्वार्टर फाइनल में रखा कदम

टोक्यो: टोक्यो ओलंपिक खेलों के पांचवें दिन भारत का प्रदर्शन इस प्रकार रहा।

तीरंदाजी:

तरूणदीप राय ने उक्रेन के ओलेक्सी हुनबिन को पुरूषों की व्यक्तिगत स्पर्धा के पहले दौर में 6-4 से हराया। दूसरे दौर के शूट आफ में इस्राइल के इते शैननी से हारे।

प्रवीण जाधव ने रूसी ओलंपिक समिति के गालसान बी को पहले दौर में 6-0 से हराया लेकिन दूसरे दौर में अमेरिका के ब्राडी एलिसन से 0-6 से हारे।

दीपिका कुमारी ने महिलाओं के व्यक्तिगत वर्ग के पहले दौर में भूटान की करमा को 6-0 से हराया। दूसरे दौर में अमेरिका की जेनिफर मुसिनो फर्नांडिज को 6-4 से मात दी।


बैडमिंटन:

पीवी सिंधू ने महिला एकल वर्ग के ग्रुप जे के मैच में हांगकांग की एन चियुंग को 21-9, 21-16 से मात दी। प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंची।

बी साइ प्रणीत को नीदरलैंड के एम कालजोउ ने 21-14, 21-14 से हराया। क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में नाकाम।


मुक्केबाजी:

पूजा रानी ने अल्जीरिया की इचराक चैब को महिलाओं के 75 किलोवर्ग में हराया।


हॉकी:

भारतीय महिला टीम पूल ए के मैच में ब्रिटेन से 1-4 से हारी।


नौकायन:

अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह पुरूषों के लाइटवेट डबल स्क्लस में छठे स्थान पर , पदक दौड़ के लिये क्वालीफाई नहीं कर सके।


सेलिंग:

केसी गणपति और वरूण ठक्कर पुरुषों की स्किफ 49 में 18वें स्थान पर रहे।

अगली खबर