CWG 2022, BADMINTON: किदांबी श्रीकांत ने राउंड ऑफ 32 में जीत दर्ज की

Kidambi Srikanth in pre quarter finals of CWG 2022 Badminton: भारतीय शटलर किदांबी श्रीकांत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के पुरुष एकल राउंड ऑफ 32 में जीत दर्ज करके अंतिम 16 में अपनी जगह पक्की की।

Kidambi Srikanth, CWG 2022
किदांबी श्रीकांत  |  तस्वीर साभार: AP
मुख्य बातें
  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2022
  • किदांबी श्रीकांत ने राउंड ऑफ 32 में जीत दर्ज की
  • श्रींकात ने अंतिम-16 में अपनी जगह पक्की की

Kidambi Srikanth, Commonwealth Games 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय शटलर किदांबी श्रीकांत ने पुरुष सिंगल्स के राउंड ऑफ 32 में जीत के साथ अंतिम-16 में अपना स्थान पक्का कर लिया है। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में श्रीकांत ने युगांडा के खिलाड़ी वनागालिया डेनियल को शिकस्त देकर अपना सफर आगे बढ़ाया।

युगांडा के खिलाड़ी के खिलाफ श्रीकांत ने शुरुआत से आक्रामक रुख अपनाया और पहला सेट 21-9 से अपने नाम किया। इसके बाद दूसरे सेट में भी वो युगांडा के खिलाड़ी पर भारी पड़े और उन्होंने दूसरा सेट भी 21-9 से जीतते हुए मैच ्में जीत दर्ज की।

उधर महिला सिंगल्स में पीवी सिंधू ने भी राउंड ऑफ 32 में जीत दर्ज की। सिंधू ने मालदीव्स की खिलाड़ी फाथिमाथ के खिलाफ मात्र 21 मिनट में जीत दर्ज करते हुए प्री क्वार्टर फाइनल में स्थान पक्का किया।

अगली खबर