Padma Awards: हुआ ऐलान, खेल जगत की इन हस्तियों को मिलेगा पद्म श्री पुरस्कार

Padma Awards 2021: भारत सरकार द्वारा पद्म पुरस्कारों के विजेताओं के नाम की घोषणा कर दी गई है। इस बार जिन खिलाड़ियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा वो इस प्रकार हैं।

Padma Shri award
पद्म श्री पुरस्कार  |  तस्वीर साभार: Twitter

नई दिल्लीः गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) से ठीक पहले हर बार की तरह देश के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। इस बार खेल जगत की 7 हस्तियों को पद्म श्री पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। इस बार 119 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री) से सम्मानित किया जाएगा।

भारत सरकार ने जिन खिलाड़ियों को इस बार पद्म श्री पुरस्कारों के लिए चुना है उनमें तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, केरल, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और कर्नाटक के खिलाड़ी शामिल हैं। उनके नाम इस प्रकार हैं।

1. पी अनिता (तमिलनाडु) - बास्केटबॉल

2. मौमा दास (पश्चिम बंगाल) - टेबल टेनिस

3. अंशू जमसेंपा (अरुणाचल प्रदेश) - पर्वतारोही

4. माधवन नम्बियार (केरल) - एथलेटिक्स

5. सुधा हरि नारायण सिंह (उत्तर प्रदेश) - एथलेटिक्स

6. वीरेंद्र सिंह (हरियाणा) - कुश्ती

7. के वाय वेंकटेश (कर्नाटक) - पैरा स्पोर्ट्स

पद्म पुरस्कार पाने वाली सभी हस्तियों के नाम यहां पढ़ें

पद्म पुरस्कारों को राष्ट्रपति द्वारा अप्रेल या मार्च के महीने में दिया जाएगा। इस बार के पद्म पुरस्कारों में 7 पद्म भूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्म श्री अवॉर्ड दिए जाएंगे।

अगली खबर