नीरज चोपड़ा और प्रमोद भगत को राष्ट्रपति द्वारा पद्मश्री पुरस्कार मिला

स्पोर्ट्स
भाषा
Updated Mar 28, 2022 | 19:59 IST

Neeraj Chopra recieves Padma Shri award: टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय जेवलिथ थ्रो खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और पैरालंपिक में बैडमिंटन का गोल्ड जीतने वाले प्रमोद भगत को पद्म श्री अवॉर्ड दिया गया।

Neeraj Chopra and Pramod Bhagat recieve Padma Shri award
नीरज चोपड़ा और प्रमोद भगत को राष्ट्रपति ने दिया पद्मश्री पुरस्कार  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • नीरज चोपड़ा को मिला पद्म श्री पुरस्कार
  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिया पद्म श्री
  • पैरालंपिक बैडमिंटन में स्वर्ण जीतने वाले प्रमोद भगत भी सम्मानित

ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा को सोमवार को देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से नवाजा गया। 24 वर्ष के भालाफेंक खिलाड़ी चोपड़ा को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने यह सम्मान प्रदान किया।

पैरालम्पिक खेलों के स्वर्ण पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत को भी चोपड़ा के साथ यह सम्मान दिया गया । चोपड़ा ने तोक्यो ओलंपिक में ट्रैक और फील्ड स्पर्धा में भारत को पहला ओलंपिक स्वर्ण दिलाया था।

गौरतलब है कि नीरज चोपड़ा अभिनव बिंद्रा के बाद व्यक्तिगत स्पर्धा का स्वर्ण जीतने वाले दूसरे भारतीय बने। वहीं, भगत पैरा बैडमिंटन में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय हैं। उन्होंने पुरूष एकल एसएल 3 वर्ग में पीला तमगा जीता।

अगली खबर