"भारतीय खेल के लिए विशेष पल", नीरज चोपड़ा की उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित खेल जगत ने दी शुभकामनाएं

India congratulate Neeraj Chopra on historic feat: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित खेल जगत ने नीरज चोपड़ा को ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी हैं। नीरज चोपड़ा वर्ल्‍ड चैंपियनशिप्‍स में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय ट्रैक एंड फील्‍ड एथलीट बने।

Narendra Modi and Neeraj Chopra
नरेंद्र मोदी और नीरज चोपड़ा  |  तस्वीर साभार: AP
मुख्य बातें
  • नीरज चोपड़ा ने वर्ल्‍ड चैंपियनशिप्‍स में सिल्‍वर मेडल जीतकर इतिहास रचा
  • जेवलिन सुपरस्‍टार ने 88.13 मीटर का सर्वश्रेष्‍ठ थ्रो किया
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल जगत ने नीरज चोपड़ा को दी शुभकामनाएं

नई दिल्‍ली: भारत के स्‍टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने रविवार को वर्ल्‍ड एथलेटिक्‍स चैंपियनशिप्‍स में सिल्‍वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। नीरज चोपड़ा ने 88.13 मीटर के सर्वश्रेष्‍ठ थ्रो के साथ वर्ल्‍ड एथलेटिक्‍स चैंपियनशिप्‍स में सिल्‍वर मेडल जीता। नीरज चोपड़ा वर्ल्‍ड चैंपियनशिप्‍स में मेडल जीतने वाले भारत के पहले ट्रैक एंड फील्‍ड पुरुष एथलीट बने। टोक्‍यो ओलंपिक्‍स के गोल्‍ड मेडल‍िस्‍ट नीरज चोपड़ा ने अमेरिका के यूजिन में वर्ल्‍ड एथलेटिक्‍स चैंपियनशिप्‍स में जेवलिन स्‍पर्धा के फाइनल में दूसरा स्‍थान हासिल किया।

वर्ल्‍ड एथलेटिक्‍स चैंपियनशिप्‍स में नीरज चोपड़ा ने भारत के 19 साल का सूखा खत्‍म किया। इससे पहले 2003 में अंजू बॉबी जॉर्ज ने मेडल जीता था। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित खेल जगत ने नीरज चोपड़ा को शुभकामनाएं दी हैं।

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'हमारे सबसे खास एथलीट्स में से एक की शानदार उपलब्धि। नीरज चोपड़ा को वर्ल्‍ड चैंपियनशिप्‍स में ऐतिहासिक सिल्‍वर मेडल जीतने पर शुभकामनाएं। यह भारतीय खेल के लिए विशेष पल है। नीरज को आगामी उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं।'

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, 'सुबेदार नीरज चोपड़ा की शानदार उपलब्धि से देश खुश है। ओरेगोन, यूजिन में वर्ल्‍ड एथलेटिक्‍स चैंपियनशिप्‍स में सिल्‍वर मेडल जीतने पर नीरज चोपड़ा को शुभकामनाएं। उनकी कड़ी मेहनत, लगन और प्रतिबद्धता ने शानदार नतीजे दिए। हमें उन पर गर्व है।'

खेल जगत ने इस तरह दी बधाई

अगली खबर