ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने स्वर्ण जीता, तो पंजाब के हर खिलाड़ी को मिलेंगे इतने करोड़

स्पोर्ट्स
आईएएनएस
Updated Jul 31, 2021 | 00:48 IST

Punjab govt. to give heavy cash prize to all state players if Hockey team wins olympic gold: पंजाब के खेल मंत्री का ऐलान है कि भारतीय हॉकी टीम में उनके राज्य के हर खिलाड़ी को गोल्ड पर इनामी धनराशि दी जाएगी।

Indian hockey team in Tokyo Olympics
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम  |  तस्वीर साभार: AP
मुख्य बातें
  • टोक्यो ओलंपिक - भारतीय हॉकी टीम पर सभी की नजरें
  • पंजाब के खेल मंत्री का ऐलान, टीम में मौजूद पंजाब के खिलाड़ियों को मिलेगी भारी इनामी राशि
  • हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल जीता तो खिलाड़ियों को 2.25 करोड़ रुपये देने की घोषणा

पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सोढ़ी ने शुक्रवार को घोषणा की कि टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले राज्य के हर हॉकी खिलाड़ी को स्वर्ण पदक जीतने पर 2.25 करोड़ रुपये मिलेंगे।

इससे पहले, ओलंपिक में स्वर्ण जीतने पर पूरी टीम को 2.25 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की गई थी। सोढ़ी ने कहा कि राज्य के 11 खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाली भारतीय हॉकी टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं।

भारत टोक्यो में ऑस्ट्रेलिया के पीछे ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर है और क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। रविवार को खेले जाने वाले क्वार्टर फाइनल में भारतीय टीम ग्रेट ब्रिटेन से भिड़ेगी।

अगली खबर