विंबलडन 2022: सानिया-पाविच का शानदार प्रदर्शन जारी, मिक्स्ड डबल्स सेमीफाइनल में की एंट्री

स्पोर्ट्स
भाषा
Updated Jul 05, 2022 | 13:13 IST

Sania Mirza and Mate Pavic in Wimbledon 2022: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और क्रोएशिया के मेट पाविच की जोड़ी ने विंबलडन 2022 में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया।

Mate Pavic and Sania Mirza
मेट पाविच और सानिया मिर्जा @AITA__Tennis  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट 2022
  • सानिया-पाविक ने मचाया धमाल
  • मिक्स्ड डबल्स सेमीफाइनल में पहुंचे

विंबलडन: भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और क्रोएशिया के उनके जोड़ीदार मेट पाविच ने कड़े मुकाबले में गैब्रिएला दाब्रोवस्की और जॉन पीयर्स को हराकर विंबलडन के मिश्रित युगल सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 

सानिया और पाविच की छठी वरीय जोड़ी ने सोमवार रात क्वार्टर फाइनल में कनाडा और आस्ट्रेलिया की जोड़ी को एक घंटे और 41 मिनट में 6-4 3-6 7-5 से हराया। 

भारत और क्रोएशिया की जोड़ी सेमीफाइनल में रॉबर्ट फराह और येलेना ओस्टापेंको की सातवीं वरीय जोड़ी और नील स्कुप्सी और डिजायर क्रॉविक की दूसरी वरीय जोड़ी के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल की विजेता से भिड़ेगी। 

यह भी पढ़ें- Charleston Open: सानिया मिर्जा-लूसी हरडेका की जोड़ी ने गंवाया फाइनल

आल इंग्लैंड क्लब पर मिश्रित युगल में यह सानिया का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। वह इससे पहले 2011, 2013 और 2015 में क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी। मिश्रित युगल ग्रैंडस्लैम में सानिया सिर्फ विंबलडन खिताब ही नहीं जीत पाई हैं। छह बार की ग्रैंडस्लैम विजेता सानिया पहले ही सत्र के अंत में संन्यास की घोषणा कर चुकी है।

यह भी पढ़ें- सानिया मिर्जा का बड़ा बयान- 'मैंने जल्दी संन्यास का फैसला ले लिया, अब पछतावा हो रहा है'

अगली खबर