VIRAL VIDEO: सानिया मिर्जा का वीडियो हुआ वायरल, जमकर किया 'KISS ME MORE' गाने पर डांस

स्पोर्ट्स
आईएएनएस
Updated Jul 16, 2021 | 23:14 IST

Sania Mirza viral dance video: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। टेनिस स्टार इस वीडियो में किस मी मोर गाने पर जमकर डांस करती दिख रही हैं।

sania mirza dance video
sania mirza dance video (video grab)  |  तस्वीर साभार: Instagram

लंदनः छह बार की ग्रैंड स्लैम विजेता भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने अपना एक खास वीडियो साझा किया है जिसमें उन्होंने भारत की नई ओलंपिक किट पहनी है। इस छोटी सी क्लिप में वह अमेरिकन रैपर डोजा कैट के 'किस मी मोर' पर डांस कर रही हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो को दुनियाभर में लोगों ने सराहा है।

इस पर सानिया ने कैप्शन लिखा, मेरे नाम में 'ए' का मतलब मेरी जिंदगी में बहुत कुछ है। उन्होंने वीडियो में अपने नाम में आने वाले अक्षर 'ए' का मतलब बताया, अग्रेशन, एंबीशन, अचीव और अफेक्शन।

34 वर्षीय सानिया के इस पोस्ट पर ढेर सारे लाइक्स और कमेंट्स आए। इस वीडियो को अबतक 135937 लाइक मिले हैं और इस पर 695 कमेंट आए हैं। ओलंपिक का आयोजन 23 जुलाई से होना है और भारत को सानिया से पदक लाने की उम्मीद है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sania Mirza (@mirzasaniar)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को टोक्यो जाने वाले भारतीय एथलीटों के साथ चर्चा की थी जिसमें सानिया मिर्जा भी शामिल हुई थीं। सानिया आखिरी बार इस साल विंबलडन में शामिल हुई थीं। वह टोक्यो ओलंपिक में अंकिता रैना के साथ महिला युगल वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। सानिया का यह चौथा ओलंपिक होगा।

अगली खबर