CWG 2022: जोशना चिनप्पा का मेडल का सपना हुआ चकनाचूर, सौरव घोषाल से उम्मीदें बरकरार

स्पोर्ट्स
भाषा
Updated Aug 01, 2022 | 22:15 IST

Indian Squash player in Commonwealth Games 2022: स्क्वाश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा का कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में मेडल जीतने का सपना चकनाचूर हो गया। वहीं, सौरव घोषाल से उम्मीदें बरकार हैं।

Joshna Chinappa and Saurav Ghosal
जोशना चिनप्पा और सौरव घोषाल  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022
  • चिनप्पा क्वार्टर फाइनल में हारीं
  • सेमीफाइनल में सौरव घोषाल

बर्मिंघम: भारत के शीर्ष स्क्वाश खिलाड़ी सौरव घोषाल पुरुष एकल सेमीफाइनल में पहुंच गए लेकिन जोशना चिनप्पा राष्ट्रमंडल खेलों की महिला एकल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में कनाडा की होली नॉटन से हारकर बाहर हो गई। 

दुनिया के 15वें नंबर के खिलाड़ी घोषाल ने स्कॉटलैंड के ग्रेग लेबोन को 11-5, 8 . 11, 11-7, 11-3 से हराया। अब उनका सामना न्यूजीलैंड के पॉल कोल से होगा। 

वहीं, 18 बार की राष्ट्रीय चैम्पियन जोशना अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सकी और 9-11, 5-11, 13-15 से हार गई। उन्होंने शुरूआत अच्छी की लेकिन 6-3 से बढ़त बनाने के बाद पकड़ ढीली कर दी। तीसरे गेम में उन्होंने वापसी की कोशिश की लेकिन नाकाम रही। 

यह भी पढ़ें- CWG 2022: भारत ने लॉन बॉल्स में रचा इतिहास, पहली बार मेडल पर किया कब्जा

इससे पहले सुनयना सना कुरूविला ने श्रीलंका की चनित्मा सिनाली को महिला एकल वर्ग के प्लेट क्वार्टर फाइनल में हरा दिया। कोच्चि की सुनयना ने 11-3, 11. 2, 11 . 2 से जीत दर्ज की। सुनयना महिला एकल प्लेट सेमीफाइनल में रात को खेलेंगी।

अगली खबर