French league: स्टार फुटबॉलर नेमार ने दागे 2 गोल, पीएसजी ने मोंटपेलियर को दी करारी शिकस्त

स्पोर्ट्स
भाषा
Updated Aug 14, 2022 | 15:36 IST

Neymar in French league: पीएसजी ने फ्रेंच लीग में मोंटपेलियर को करारी शिकस्त दी। स्टार फुटबॉलर नेमार ने मुकाबले में दो गोल दागे।

Neymar
दूसरे गोल के बाद नेमार  |  तस्वीर साभार: AP
मुख्य बातें
  • फ्रेंच लीग फुटबॉल
  • पीएसजी बनाम मोंटपेलियर
  • पीएसजी ने 5-2 से जीता मुकाबला

पेरिस: नेमार और स्ट्राइकरों के शानदार प्रदर्शन से पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) क्लब ने फ्रेंच लीग फुटबॉल मैच में मोंटपेलियर पर 5-2 से जीत हासिल की। वहीं ग्रोइन चोट से वापसी कर रहे किलियान एमबापे ने गोल कर खाता खोला लेकिन पेनल्टी पर गोल करने से चूक गये।

मेसी कोई गोल नहीं कर सके

नेमार ने शनिवार को दो गोल दागे जिससे उनके दो लीग मैचों में तीन गोल हो गये हैं। वहीं लियोनल मेसी मुकाबले में कोई गोल नहीं कर सके। सेंटरबैक फालाये साको ने एमबापे के शॉट की दिशा बदलने का प्रयास किया लेकिन 39वें मिनट में वह आत्मघाती गोल कर बैठे और पीएसजी का खाता खुल गया

यह भी पढ़ें: लियोनेल मेसी ने तोड़ा पेले का 50 साल पुराना रिकॉर्ड, बने सबसे ज्यादा गोल करने वाले द. अमेरिकी खिलाड़ी 

एमबापे और सांचेज ने दागे गोल

नेमार ने 43वें मिनट में पेनल्टी से गोल कर टीम को 2-0 से आगे कर दिया और फिर उन्होंने इसके बाद 51वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया। एमबापे ने 69वें मिनट में और रेनाटो सांचेज ने 87वें मिनट में गोल दागे। मोंटपेलियर के लिये वाहबी खाजरी ने 58वें मिनट में और एंजो जियानी चाटो एमबयायी ने (90+2वें मिनट में) गोल किया।

यह भी पढ़ें: लियोनेल मेसी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, बताया इस साल किसे चुना जाना चाहिए बेस्ट फुटबॉलर

अगली खबर