एशियन क्वालीफायर्सः सुनील छेत्री ने लियोनेल मेसी को पीछे छोड़ा, भारत ने बांग्लादेश को 2-0 से शिकस्त दी

स्पोर्ट्स
आईएएनएस
Updated Jun 08, 2021 | 02:52 IST

Indian football news, India vs Bangaldesh, Asian Cup Qualifers: एशियन कप क्वालीफायर्स और फीफा विश्व कप 2022 के क्वालीफायर्स में भारतीय टीम ने कप्तान सुनील छेत्री के दम पर बांग्लादेश को 2-0 से मात दी है।

Indian football team beat Bangladesh
Indian football team beat Bangladesh (AIFF) 
मुख्य बातें
  • एशियन कप और फीफा विश्व कप 2022 क्वालीफायर्स
  • भारत ने बांग्लादेश को 2-0 से मात दी
  • भारतीय कप्तान सुनील छेत्री बने मुकाबले के हीरो

भारतीय फुटबॉल टीम ने कप्तान सुनील छेत्री के दो गोलों की मदद से दोहा में 2022 फुटबॉल विश्व कप और 2023 एशियन कप क्वालीफायर्स के ग्रुप-ई के दूसरे राउंड के मुकाबले में बांग्लादेश को 2-0 से हराया।

भारत को इससे पहले तीन जून को एशिया चैंपियन कतर के खिलाफ 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन उसने इस मैच में बांग्लादेश को शिकस्त देकर जोरदार तरीके से वापसी की। भारत को अब 15 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच खेलना है।

इससे पहले, भारत ने शुरूआत से ही आक्रमक खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल करने की कोशिशें की लेकिन पहला हॉफ गोल रहित रहा और दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं।

दूसरे हॉफ में छेत्री ने 79वें मिनट में गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद छेत्री ने इंजरी समय में एक और गोल कर बढ़त 2-0 कर दी। इसी के साथ सुनील छेत्री ने अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी को पीछे छोड़ दिया। अब छेत्री 74 गोलों के साथ गोल संख्या में दूसरे सबसे सफल सक्रिय फुटबॉलर बन गए हैं।

बांग्लादेश ने अंतिम मिनट तक बराबरी हासिल करने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सका। उल्लेखनीय है कि भारत 2022 विश्व कप की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुका है।

अगली खबर