कैसे होगा ओलंपिक? बुधवार को टोक्यो में पिछले छह महीने में कोविड-19 के रिकॉर्ड मामले दर्ज

स्पोर्ट्स
भाषा
Updated Jul 21, 2021 | 20:34 IST

Tokyo Olympics 2020: टोक्यो में शुरू होने वाले ओलंपिक खेलों से ठीक पहले बुधवार को जापान की राजधानी में पिछले छह महीने में सर्वाधिक रिकॉर्ड कोरोना मामले दर्ज हुए हैं।

Tokyo Olympics 2020
Tokyo Olympics 2020  |  तस्वीर साभार: AP
मुख्य बातें
  • टोक्यो ओलंपिक हो पाएगा या नहीं?
  • जापान की राजधानी में बुधवार को दर्ज हुए रिकॉर्ड कोविड मामले
  • आयोजक भी कह चुके हैं कि अब भी ओलंपिक को रद्द करने की संभावनाओं को नकारा नहीं जा सकता

Tokyo Olympics 2020: ओलंपिक खेलों के शुरू होने से दो दिन पहले इस मेजबान शहर में बुधवार को कोरोना वायरस (Covid-19) संक्रमण के 1,832 नये मामले दर्ज किये गये जो पिछले छह महीने की सबसे बड़ी संख्या है।

टोक्यो में फिलहाल आपातकाल लागू है जो 22 अगस्त तक जारी रहेगा। कोरोना वायरस महामारी शुरु होने के बाद यह इस शहर का चौथा आपातकाल है। तोक्यो क्षेत्र के सभी खेल स्थलों पर प्रशंसकों के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है।

जापान मेडिकल एसोसिएशन’ के अध्यक्ष तोशियो नाकागावा का मानना है कि ओलंपिक का आयोजन नहीं होने की स्थिति में भी मामले बढ़ते। विशेषज्ञों का कहना है कि कम उम्र के लोगों में टीकाकरण की कमी के कारण वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जापान में लगभग 23% लोगों का पूरी तरह टीकाकरण हुआ है लेकिन टीके की आपूर्ति में कमी के कारण यह अभियान प्रभावित हुआ है।

अगली खबर