यूएस ओपन 2022 में होगी खिलाड़ियों पर करोड़ों की बारिश, हुआ ईनामी राशि का ऐलान 

स्पोर्ट्स
भाषा
Updated Aug 19, 2022 | 12:42 IST

यूएस ओपन 2022 के लिए अमेरिकी टेनिस संघ ने पुरस्कार राशि का ऐलान कर दिया है, जो कि इस साल के अन्य ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा है।

us open 2021 champion Daniil Medvedev
यूएस ओपन 2021 के विजेता डेनियल मेदेवदेव और नोवाक जोकोविच 

न्यूयॉर्क:अमेरिकी ओपन एकल चैम्पियन को इस साल 26 लाख डॉलर ईनामी राशि मिलेगी जबकि 29 अगस्त से शुरू हो रहे ग्रैंडस्लैम की कुल ईनामी राशि पहली बार छह करोड़ डॉलर है। अमेरिकी टेनिस संघ ने बृहस्पतिवार को कहा कि मुख्य ड्रॉ में प्रवेश करने पर खिलाड़ी को 80,000 डॉलर मिलेंगे जबकि दूसरे दौर में पहुंचने पर 1,21000 डॉलर दिये जायेंगे।

कोरोना महामारी से पहले 2019 में चैम्पियन को 39 लाख डॉलर मिलते थे और पहले दौर में हारने वाले को 58000 डॉलर दिये जाते थे। क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वालों को 4,45,000 डॉलर और सेमीफाइनल खेलने पर 7,05,000 डॉलर मिलेंगे। उपविजेता को 13 लाख डॉलर दिये जायेंगे।

पिछली बार कुल ईनामी राशि पांच करोड़ 75 लाख डॉलर थी। इस साल आस्ट्रेलियाई ओपन में ईनामी राशि पांच करोड़ 20 लाख डॉलर रही जबकि विम्बलडन और फ्रेंच ओपन में करीब चार करोड़ 90 लाख डॉलर ईनामी राशि थी।

अगली खबर