विनेश फोगट ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य जीतकर रचा इतिहास, दो बार ऐसा करने वाली पहली भारतीय

स्पोर्ट्स
भाषा
Updated Sep 14, 2022 | 23:22 IST

Vinesh Phogat, World Wrestling Championship: विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगट ने कांस्य पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया है।

Vinesh Phogat
विनेश फोगट  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • विनेश फोगट ने रचा इतिहास
  • विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक
  • दो बार ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं

भारतीय पहलवान विनेश फोगट (53 किग्रा) विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के कांस्य पदक मुकाबले में स्वीडन की एम्मा जोना मालमग्रेन को हराकर इस स्पर्धा में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गईं।

विनेश ने 2019 सत्र में नूर-सुल्तान (कजाकिस्तान) में भी कांस्य पदक जीता था। क्वालीफिकेशन राउंड में हार के बाद विनेश ने शानदार वापसी की। उन्होंने कांस्य पदक के दौर में मालमग्रेन को 8-0 से हराया था।

अपने पहले मुकाबले में मंगलवार को 2022 एशियाई चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता मंगोलिया की खुलन बटखुयाग से हारने के बाद विनेश ने रेपचेज दौर के माध्यम से कांस्य प्ले-ऑफ में जगह बनाई थी। बटखुयाग के फाइनल में पहुंचने के बाद विनेश को रेपचेज दौर में मौका मिला था।

अगली खबर