पहलवान बजंरग पूनिया ने सोशल मीडिया से बनाई दूरी, बताया क्यों लिया ये बड़ा फैसला

Wrestler Bajrang Punia: पहलवान बजंरग पुनिया ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली हैं। उन्होंने बताया कि क्यों ये बड़ा फैसला लिया है।

Bajrang Punia
बजरंग पुनिया  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • बजरंग पूनिया एशियन गेम्स 2018 में गोल्ड जीत चुके हैं
  • वह इन दिनों टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों में जुटे हैं
  • पूनिया से ओलिंपिक में भारत को पदक की उम्मीद हैं

साल 2020 में टोक्यो ओलंपकि का आयोजन होना था, लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसे एक साल के लिए स्थगित कर पड़ना। अब ओलंपकि गेम्स को इस साल आयोजित होंगे, जिसके लिए सभी प्रतिभागी तैयारियों में जुट गए हैं। भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया भी मिशन ओलिंपिक के लिए जबरदस्त तरीके से मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने ओलंपिंक की तैयारियों के मद्देनजर अब सोशल मीडिया से भी दूरी बना ली हैं।

एशियन गेम्स 2018 में गोल्ड मेडल जीतने वाले पूनिया का कहना है कि वह ओलंपिक के बाद ही सोशल मीडिया पर लौटेंगे। बता दें कि बजरंग ने 2019 विश्व चैंपियनशिप में कोटा हासिल करके ओलंपिक में जगह बनाई थी। वह अमेरिका में एक महीने के शिविर में भाग लेकर हाल में स्वदेश लौटे थे। 27 वर्षीय खिलाड़ी गुरुवार से इटली में विश्व कुश्ती की रैंकिंग सीरीज प्रतियोगिता में भाग लेगा।

'उम्मीद करता हूं अपना प्यार बनाए रखेंगे'

बजरंग पूनिया ने सोमवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'मैं अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल्स को आज से बंद कर रहा हूं। अब ओलंपिक के बाद आप सभी से मुलाकात होगी। उम्मीद करता हूं आप अपना प्यार बनाए रखेंगे। जय हिंद।' पूनिया के इस ट्वीट पर लोगों के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। लोग भारतीय पहलवान को खूब शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपकों ओलंपिद के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप देश के लिए मेडल जरूत जीतेंगे।' अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'आपकी अगली पोस्ट का इंतजार रहेगा, जिसमें ओलंपिक मेडल वाली फोटो भी होगी।' 
.


कुछ महीने पहले शादी के बंधन में बंधे पूनिया

बजरंग पूनिया ओलंपिक में जाने से पहले शादी करने का फैसला किया। वह नवंबर, 2020 में शादी के बंधन में बंधन गए। उन्होंने द्रोणाचार्य अवार्डी महाबीर पहलवान की बेटी संगीता फोगाट से शादी रचाई है। संगीता भी पहलवान हैं। दोनों की शादी फोगाट परिवार के पैतृक गांव बलाली में हुई था। बजंरग और संगीता की शादी में सात नहीं बल्कि आठ फेरे लिए गए थे। आठवा फोरा बेटी बचाओ अभियान को आगे बढ़ाते हुए लिया गया। दोनों की शादी काफी सादे तरीके से हुई थी, जिसमें सिर्फ परिवार और रीबी लोगों ही शामिल हुए।
 

अगली खबर