सिद्धार्थ शुक्‍ला के निधन से जॉन सीना को लगा गहरा सदमा, WWE सुपरस्‍टार ने शेयर किया इमोशनल पोस्‍ट

John Cena on Sidharth Shukla Death: एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला अब हमरे बीच नहीं रहे। उनका अचानक निधन होने से लोग हैरान है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स सोशल मीडिया पर दुख जाहिर कर रहे हैं।

John Cena on Sidharth Shukla
जॉनी सीन और सिद्धार्थ शुक्ला  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार को निधन हो गया
  • उन्होंने 40 साल उम्र में दुनिया को अलविदा कहा
  • सिद्धार्थ की अचानक मौत से लोग बहुत हैरान है

मशहूर एक्टर सिद्धार्थ शुक्‍ला ने गुरुवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका 40 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ। सिद्धार्थ के अचानक चले जाने से फैंस और सेलेब्स बेहद हैरान हैं। टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। किसी को यकीन नहीं हो हुआ कि सिद्धार्थ अब हमरे बीच नहीं रहे। एक्टर का शुक्रवार को परिवार, दोस्तों और साथी कलाकारों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। देश ही नहीं विदेश में भी सिद्धार्थ की मौत पर लोग दुखी हैं। डब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूई सुपरस्‍टार और एक्टर जॉन सीना को भी गहरा सदमा लगा है।

जॉन सीना ने शेयर की तस्वीर

जॉन सीना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर सिद्धार्थ शुक्‍ला की एक तस्वीर शेयर अपना दुख व्यक्त किया है। डब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूई सुपरस्‍टार ने फोटो के साथ कोई कैप्शन नहीं दिया। हालांकि,  फैंस जॉन सीना की इस इमोशनल पोस्ट पर अपने-अपने अंदाज में लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। सिद्धार्थ के फैंस कमेंट में लिख रहे हैं कि आप दुख की घड़ी में साथ है, यह देखकर अच्छा लगा। वहीं, कई फैंस ने कहा कि जॉन सीना दिल के अच्छे इंसान हैं। बता दें कि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर भी इसी तरह फोटो शेयर कर दुख प्रकट किया था। उन्होंने तब भी कोई कैप्शन नहीं दिया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by John Cena (@johncena)

मॉडल से एक्टर बने सिद्धार्थ शुक्‍ला ने टेलीविजन धारावाहिक 'बाबुल का आंगन छूटे ना' से अपने कॅरियर की शुरुआत की थी और 'बालिका वधू' से उन्हें लोकप्रियता मिली थी। उन्होने रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 6', 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7' और 'बिग बॉस सीजन-13' में भी हिस्सा लिया था। वह ‘बिग बॉस सीजन-13' के विजेता रहे थे, जिसमें उनकी और शहनाज गिल की जोड़ी ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इसके अलावा सिद्धार्थ ने साल 2014 में करण जौहर निर्मित फिल्म 'हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया' में फिल्म में भी नजर आए थे।

अगली खबर