WWE Survivor Series: 'डैड मैन' द अंडरटेकर ने WWE से ली विदाई, फैंस के छलक पड़े आंसू

The Undertaker Farewell: विंस मैकमैन रिंग में खड़े हुए थे और उन्होंने प्रोमो कट किया। उन्होंने द अंडरटेकर की तारीफ की। उन्होंने इसके बाद टेकर को बुलाया और उन्होंने शानदार एंट्री करते हुए रिंग में कदम रखा।

the undertaker
द अंडरटेकर  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • द अंडरटेकर ने 30 साल के ऐतिहासिक करियर के बाद डब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूई से विदाई ली
  • डब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूई सर्वाइवर सीरीज में द अंडरटेकर का फेयरवेल हुआ
  • द अंडरटेकर की विदाई के बाद विंस मैकमैन सहित फैंस की आंखें नम हो गई थीं

न्‍यूयॉर्क: द अंडरटेकर का 30 साल का ऐतिहासिक सफर डब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूई सर्वाइवर सीरीज पीपीवी में समाप्‍त हो गया। द अंडरटेकर ने आधिकारिक रूप से डब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूई से संन्‍यास लिया। सर्वाइवर सीरीज पीपीवी में द अंडरटेकर का फेयरवेल देखने को मिला। डैडमैन के नाम से मशहूर द अंडरटेकर अंतिम बार इस पीपीवी में नजर आए और इस दौरान कई दिग्‍गज भी रिंग में आए।

एनाउंसर ने रिंग में द अंडरटेकर की विदाई की घोषणा की। इसके साथ शेन मैकमैहन, बिग शो, JBL, जैफ हार्डी, मिक फॉली, गॉडफादर, गॉडविंस, सविओ वेगा, रिकिशी, केविन नैश, बूकर टी, शॉन माइकल्स, रिक फ्लेयर, ट्रिपल एच और केन ने एंट्री की। इसके बाद वीडियो पैकेज दिखाया गया।

विंस मैकमैन रिंग में खड़े हुए थे और उन्होंने प्रोमो कट किया। उन्होंने द अंडरटेकर की तारीफ की और भावुक नजर आए। उन्होंने इसके बाद टेकर को बुलाया और उन्होंने शानदार एंट्री करते हुए रिंग में कदम रखा। द अंडरटेकर ने प्रोमो कट किया और अपने करियर के बारे में बात की। साथ ही उन्होंने बताया कि उनका समय आ चुका है। इस दौरान स्‍क्रीन पर नजर आ रहे फैंस थैंक्‍यू टेकर के नारे लगा रहे थे।

द अंडरटेकर ने अपना भाषण देने देने के बाद अंतिम बार ट्रेडमार्क पोज दिया। स्‍क्रीन पर पॉल बियर की फोटो भी दिखाई गई। बता दें कि द अंडरटेकर भी अपनी विदाई के दौरान भावुक नजर आए। उन्‍होंने स्‍टेज एरिया में अंतिम बार अपना पोज दिया और फिर चले गए। द अंडरटेकर को इसके साथ ही अंतिम बार WWE के टेलीविजन पर Survivor Series में देखा गया। फैंस की आंखें द अंडरटेकर के जाने से नम थीं।

ऐतिहासिक करियर पर लगा विराम

द अंडरटेकर को प्रोफेशनल रेसलिंग और WWE का सबसे शानदार सुपरस्टार माना जाएगा। 1990 के Survivor Series पीपीवी में उन्होंने डेब्यू किया था। उस दौरान किसी ने नहीं सोचा होगा कि टेकर एक दिन WWE के सबसे बड़े लैजेंड बन जाएंगे। उन्होंने अपने WWE करियर में 7 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती है।

साथ ही रेसलमेनिया, समरस्लैम और सर्वाइवर सीरीज जैसे पीपीवी में सबसे ज्यादा मैच लड़ने और जीतने का रिकॉर्ड भी उनके पास ही है। अंडरटेकर ने अपने 30 साल लंबे करियर में कई बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 

अगली खबर