LIVE BLOG
More UpdatesMore Updates

Pro Kabaddi 2021 Day 3 Match Highlights: बेंगलुरू बुल्स ने तमिल थलाइवाज को दी मात, दर्ज की सीजन की पहली जीत

प्रो कबड्डी लीग के आठवें सीजन के तीसरे दिन तीन मुकाबले खेले जाने हैं। पहले मैच में यू मुंबा की दंबग दिल्ली से भिड़ंत हुई जिसमें बाजी दिल्ली के हाथ लगी। दूसरा मुकामला तमिल थलाइवास और बेंगलुरू बुल्स के बीच खेला गया जो बेंगलुरू बुल्स के नाम रहा।।

Pro Kabaddi 2021 Live Score
Pro Kabaddi 2021 Live Score

प्रो कबड्डी लीग के आठवें सीजन के तीसरे दिन तीन मुकाबले खेले जाने हैं। पहले मैच में यू मुंबा की दंबग दिल्ली से भिड़ंत होगी। इसके बाद दूसरा मुकामला तमिल थलाइवास और बेंगलुरू बुल्स के बीच खेला जाएगा। तीसरे मैच में बंगाल वॉरियर्स और गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स के बीच भिड़ंत होगी।

दूसरे मुकाबले में बेंगलुरू बुल्स और तमिल थलाइवाज के बीच भिड़ंत हो रही है। पहले मैच में बेंगलुरू को हार का सामना करना पड़ा था वहीं तमिल थलाइवाज का पहला मैच  बराबरी पर समाप्त हुआ था। बेंगलुरू बुल्स ने तमिल थलाइवाज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 38-30 के अंतर से जीत हासिल की। मैच में एक-एक अंक के लिए दोनों टीमों को संघर्ष करना पड़ा। मैच के दोनों हाफ में बुल्स ने 19-19 प्वाइंट्स हासिल किए। वहीं पहले हाफ में 13 अंक हासिल करने वाली तमिल थलाइवास दूसरे हाफ में 17 अंक लेकर भी मैच अपने पाले में करने में असफल रही। मैच में कई बार टीमें बराबरी करती दिखीं लेकिन अंत में बाजी बेंगलुरू बुल्स के हाथ लगी।

दिल्ली की फिर दिखी दबंगई, मुंबई को दी 31-27 से मात 
दबंग दिल्ली ने कप्तान नवीन कुमार के शानदार प्रदर्शन की बदौलत अपनी टीम को यू मुंबा के खिलाफ मुकाबले में 31-27 के अंतर से जीत दिलाई। मैच के पहले हाफ में मुंबई का पलड़ा भारी था लेकिन दूसरे हाफ में दिल्ली ने शानदार खेल दिखाया और मैच का पासा पलट दिया। पहले हाफ में मुंबई की टीम 12-10 से आगे थी लेकिन दूसरे हाफ में मुंबई की नहीं चली। नवीन कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी। इस जीत के साथ दिल्ली की टीम अंक तालिका में पहले पायदान पर पहुंच गई है। 

दिल्ली और मुंबई दोनों टीमों ने अपने-अपने पहले मुकाबले में जीत हासिल की थी। दिल्ली ने जहां पटना को 41-30 के अंतर से मात दी थी वहीं यू मुंबा ने बेंगलुरू बुल्स को 46-30 के बड़े अंतर से मात दी थी। मुंबई की जीत के हीरो अभिषेक सिंह रहे थे। ऐसे में दोनों टीमों के बीच शुक्रवार को कड़ा मुकाबला होने के आसार हैं। 

Dec 24, 2021  |  09:43 PM (IST)
बुल्स ने जीती सीजन की पहली बाजी
Dec 24, 2021  |  09:38 PM (IST)
बेंगलुरू बुल्स ने दी तमिल थलाइवास को 38-30 से मात

बेंगलुरू बुल्स ने तमिल थलाइवास को कांटे की टक्कर के बीच 38-10 के अंतर से जीत दर्ज की। यह बेंगलुरू की सीजन की पहली जीत है। 

Dec 24, 2021  |  09:34 PM (IST)
बेंगलुरू ने अपनी पकड़ की मजबूत

बेंगलुरू बुल्स ने आखिरी वक्त में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। थलाइवास 30-36 से पिछड़ रही है। जबकि कुछ सेकेंड ही मैच के बाकी हैं। 

Dec 24, 2021  |  09:30 PM (IST)
भवानी राजपूत का शानदार प्रदर्शन जारी

भवानी राजपूत का शानदार खेल जारी है। वो मैच में तमिल थलाइवाज के सबसे सफल रेडर रहे हैं। थलाइवाज 29-बुल्स 32। 

Dec 24, 2021  |  09:28 PM (IST)
बेंगलोर 4 अंक से आगे

मैच के आखिरी 4 मिनट के खत्म होने से पहले बेंगलोर ने 4 अंक की बढ़त हासिल कर ली है। बेंगलुरू बुल्स 32-तमिल थलाइवास 28।

Dec 24, 2021  |  09:24 PM (IST)
रंजीत ने किया तमिल थलाइवाज को ऑलआउट

रंजीत ने दो खिलाड़ियों को आउट करके तमिल थलाइवाज को ऑल आउट कर दिया और अपनी टीम को 4 अंक की बढ़त दिला दी है। स्कोर बंगलुरू बुल्स 31 तमिल थलाइवाज 27

Dec 24, 2021  |  09:21 PM (IST)
दोनों टीमें एक एक प्वाइंट के लिए कर रही हैं संघर्ष

दोनों टीमें एक-एक अंक के लिए संघर्ष कर रही हैं। तमिल थलाइवास को रंजीत ने 27-26 की बढ़त अपने डिफेंस से दिला दी है।

Dec 24, 2021  |  09:18 PM (IST)
25-25 की बराबरी पर आया मुकाबला

तमिल थलाइवाज की टीम ने बेंगलुरू बुल्स की टीम ने 25-25 की बराबरी कर ली है। 

Dec 24, 2021  |  09:11 PM (IST)
22-22 से बराबर हुआ मुकाबला

अंत की ओर बढ़ते हुए मुकाबला 22-22 की बराबरी पर आ गया है। दूसरे हाफ में तमिल थलाइवास ने शानदार खेल दिखाया है। 

Dec 24, 2021  |  09:09 PM (IST)
तमिल थलाइवास की वापसी, 21-19 के अंतर से हासिल की बढ़त

सेकेंड हाफ में तमिन थलाइवाज ने शानदार पावसी करते हुए 21-19 की बढ़त हासिल कर ली है। 

Dec 24, 2021  |  09:07 PM (IST)
दूसरे हाफ का खेल शुरू, बेंगलुरू की बढ़त कायम

तमिल थलाइवास और बेंगलुरू बुल्स के बीच चल रहे मुकाबले के दूसरे हाफ का खेल शुरू हो गया है। 

Dec 24, 2021  |  09:04 PM (IST)
डिफेंडरों ने मारी पहले हाफ में बाजी

बेंगलुरू बुल्स ने तमिल थलाइवाज के खिलाफ 19-13 के अंतर से बढ़त हासिल कर ली है। पहले हाफ का स्कोर पैटर्न इस प्रकार रहा।   
                     तमिल थलाइवाज बेंगलुरू बुल्स
टोटल प्वाइंट्स                 13    19
रेड प्वाइंट्स                    08     10
टैकल प्वाइंट्स                 05     07
ऑलआउट प्वाइंट्ल          00    02
एक्स्ट्रा प्वाइंट                    00    00 

Dec 24, 2021  |  09:00 PM (IST)
बेंगलुरू बुल्स ने नाम रहा पहला हाफ

दूसरे मुकाबले का पहला हाफ बेंगलुरू बुल्स के नाम रहा। 19-13 के अंतर से बेंगलुरू बुल्स ने तमिल थलाइवाज के खिलाफ बढ़त बना ली है। अगर दूसरे हाफ में खेल ऐसे ही जारी रहा तो यही बढ़त निर्णायक हो सकती है। 

Dec 24, 2021  |  08:58 PM (IST)
बेंगलोर हुआ 19-12 से आगे

बेंगलुरू बुल्स की टीम ने तमिल थलाइवाज के खिलाफ हाफ टाइम से पहले 19-12 से आगे हो गया है। 

Dec 24, 2021  |  08:49 PM (IST)
शुरुआती 10 मिनट में बेंगलुरू आगे

मैच के शुरुआती 10 मिनट में बेंगलुरू बुल्स ने 9-7 की बढ़त तमिल थलाइवाज के खिलाफ हासिल कर ली है। 

Dec 24, 2021  |  08:48 PM (IST)
कुल 14 प्वाइंट्स में से डिफेंस ने हासिल किए 9 अंक

7-7 की बराबरी की वक्त कुल 14 प्वाइंट्स में से 9 अंक दोनों टीमों के डिफेंस ने हासिल किए हैं। 

Dec 24, 2021  |  08:47 PM (IST)
पवन सहरावत हुए शिकार

पवन सहरावत तीसरी बार नहीं हासिल कर पाए अंक। 

Dec 24, 2021  |  08:44 PM (IST)
बेंगलुरू और तमिल थलाइवाज के बीच 4-4 से बराबर हुआ मुकाबला

बेंगलुरू और तमिल थलाइवाज के बीच मुकाबला 4-4 से बराबर हो गया है। 

Dec 24, 2021  |  08:41 PM (IST)
बेंगलुरू बुल्स ने हासिल की 4-2 की शुरुआती बढ़त

बेंगलुरू बुल्स ने तमिल थलाइवास के खिलाफ 4-2 की शुरुआती बढ़त हासिल कर ली है। 

Dec 24, 2021  |  08:40 PM (IST)
शुरू हुई बेंगलुरू और तमिल थलाइवास के बीच भिड़ंत

तीसरे दिन का दूसरा मुकाबला शुरू हो गया है।