400 साल बाद बृहस्पति और शनि का दुर्लभ मिलन, 21 दिसंबर को दिखेगा नजारा

बृहस्पति ग्रह और शनि ग्रह का दुर्लभ मिलन होने जा रहा है। यह नजारा आकाश में 21 दिसंबर को दिखेगा।

After 400 years, rare conjunction of Jupiter and Saturn,  to be seen in sky on 21 December 
बृहस्पति और शनि का दुर्लभ मिलन 
मुख्य बातें
  • बृहस्पति और शनि के बहुत करीब आने हैं
  • आसमान में चमकदार तारे की तरह दुर्लभ नजारा दिखेगा
  • इस तरह के मिलन को ‘ग्रेट कंजक्शन’ कहते हैं

कोलकाता : करीब 400 साल बाद बृहस्पति और शनि के बहुत करीब आने तथा एक चमकदार तारे की तरह दिखने का दुर्लभ नजारा आगामी 21 दिसंबर को आसमान में देखा जा सकेगा। एम पी बिड़ला तारामंडल के निदेशक देबी प्रसाद दुआरी ने एक बयान में कहा कि दोनों ग्रहों को 1623 के बाद से कभी इतने करीब नहीं देखा गया।

उन्होंने कहा कि जब दो खगोलीय पिंड पृथ्वी से एक दूसरे के बहुत करीब नजर आते हैं तो इस घटनाक्रम को ‘कंजक्शन’ कहते हैं। और शनि तथा बृहस्पति के इस तरह के मिलन को ‘ग्रेट कंजक्शन’ कहते हैं। इसके बाद ये दोनों ग्रह 15 मार्च, 2080 को पुन: इतने करीब होंगे।

दुआरी ने बताया कि 21 दिसंबर को दोनों ग्रहों के बीच की दूरी करीब 73.5 करोड़ किलोमीटर होगी। हर दिन ये दोनों एक दूसरे के थोड़े करीब आते जाएंगे। भारत में अधिकतर शहरों में सूर्यास्त के पश्चात इस घटनाक्रम का दीदार किया जा सकता है।

अगली खबर