हो जाएं शॉपिंग के लिए तैयार! Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल जल्द होगी शुरू, जानें क्या कुछ मिलेगा सस्ता

Amazon के ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की शुरुआत जल्द होने वाली है। इस दौरान ढेरों प्रोडक्ट्स पर ग्राहकों को डील्स और डिस्काउंट्स देखने को मिलेंगे।

Amazon Great Indian Festival 2022
Amazon ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल जल्द होगी शुरू (Photo- Amazon) 
मुख्य बातें
  • Amazon ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की घोषणा कर दी गई है
  • अमेजन ने इस सेल के लिए SBI के साथ साझेदारी की है
  • सेल के दौरान प्राइम मेंबर्स को डील्स और डिस्काउंट का अर्ली एक्सेस दिया जाएगा

Amazon ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2022 की घोषणा कर दी गई है और ये सेल जल्द ही शुरू होगी। अमेजन इंडिया ने गैजेट्स पर डिस्काउंट्स, कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर्स की भी घोषणा की है। Amazon ने कहा है कि ग्राहकों को सेल के दौरान स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स, स्मार्टवॉच, स्मार्ट गैजेट्स और अमेजन-एलेक्सा पावर्ड डिवाइसेज पर डील्स और डिस्काउंट मिलेंगे। इससे पहले फ्लिपकार्ट ने भी अपनी सेल की घोषणा की थी। 

ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन ने घोषणा की है कि अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2022 आ रहा है। इसकी जानकारी कंपनी एक माइक्रोसाइट के जरिए दी है। अमेजन ने इस सेल के लिए SBI के साथ साझेदारी की है। ऐसे में SBI कार्ड ओनर्स को SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। ये भी संभव है कि सेल के दौरान प्राइम मेंबर्स को डील्स और डिस्काउंट का अर्ली एक्सेस दिया जाएगा। 

Teacher's Day 2022: ऑनलाइन पढ़ाई करने के लिए ये हैं BEST 'वर्चुअल गुरु', देखें लिस्ट

Amazon Great Indian Festival Sale 2022 में  iQoo, OnePlus, Xiaomi और Realme जैसे ब्रैंड्स के स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट भी मिलेगा। कंपनी ने जानकारी दी है कि सेल में करीब 60 नए लॉन्च भी होंगे। सैमसंग के लेटेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन्स-  Galaxy Z Flip 4 और Galaxy Z Fold भी सेल में उपलब्ध होंगे। 

अमेजन ने जानकारी दी है कि सेल में मोबाइल फोन एक्सेसरीज, स्मार्टवॉच, लैपटॉप और टैबलेट जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज स्मार्ट टीवी जैसे होम अप्लायंसेज पर कई तरह के डिस्काउंट मिलेंगे। सेल में Echo, Fire TV और Kindle डिवाइसेज पर भी डिस्काउंट मिलेगा। यहां कई एलेक्सा स्मार्ट होम कॉम्बो ऑफर्स भी मिलेंगे।  

Jio: 500 रुपये से कम के इन प्लान्स में मिलता है रोज 2GB डेटा और बहुत कुछ

इससे पहले फ्लिपकार्ट की ओर से भी फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल 2022 की भी घोषणा की गई थी। इस सेल में भी मोबाइल, लैपटॉप्स, टीवी और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर डील्स, ऑफर्स और डिस्काउंट मिलेंगे। 
 

अगली खबर