अब फिट रहने के लिए जिम जाने की नहीं जरूरत, ये फिटनेस ऐप घर पर ही करेंगे आपकी मदद

Best Fitness Apps: लॉकडाउन में कई ऐसे लोग हैं जो जिम को काफी मिस कर रहे हैं। वहीं आजकल ऑनलाइन ऐसे कई ऐप्स उपलब्ध है, जिसकी मदद से आप घर पर आसानी से वर्कआउट कर सकते हैं।

Fitness app
Fitness app 
मुख्य बातें
  • लॉकडाउन में खुद को रखें फिट और हेल्दी।
  • रोजाना इन ऐप की मदद से करें एक्सरसाइज।
  • इन ऐप में ट्रेनर बताएंगे आपके लिए बेहतर एक्सरसाइज।

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन लागू है। ऐसी परिस्थिति में कई दुकानें, मार्केट के अलावा जिम भी बंद है। कई ऐसे लोग हैं, जिन्हें जिम जाना काफी पसंद है, क्योंकि जिम में आप घंटों वर्कआउट आसानी से कर सकते हैं। जिम छूट जाने की वजह से कई लोग वजन बढ़ने की समस्या का सामना कर रहे हैं। अगर आपको भी घर पर वर्कआउट करने में परेशानी हो रही है तो इन ऑनलाइन ऐप की मदद ले सकते हैं।

इन ऑनलाइन में ऐप्स के जरिए आप घर में रह कर आसानी से वर्कआउट कर सकते हैं। इसके अलावा ये ऐप्स आपको बेहतर एक्सरसाइज के लिए गाइड भी करेंगे। इस तरह आप न सिर्फ फिट रहेंगे बल्कि वजन बढ़ने से भी रोक सकेंगे। इसके साथ ही कई ऐसे सेशन भी इन ऐप्स में उपलब्ध है, जो समय को निर्धारित करते है। जिसके हिसाब से अलग-अलग वर्कआउट ट्राई कर सकते हैं।

आइए जानते हैं इन ऐप्स के बारे में 

Thenx(थेक्स)
Thenx ऐप आपको अपने स्तर के अनुसार व्यायाम चुनने की अनुमति देता है। यह नियमों के अनुसार सभी एक्सरसाइज को प्रदर्शित करता है और एक ट्रेनर आपको वीडियो दिखाता है। इसके साथ ही आप भी अपने वीडियो को इस ऐप में पोस्ट कर सकते हैं और अपनी पसंद के एथलीटों का भी अनुसरण कर सकते हैं।

फिटऑन ऐप
यह ऐप सबसे पहले आपका डेट ऑफ बर्थ, हाइट, एक्सरसाइज फ्रीक्वेंसी और गोल के बारे में जानना चाहेगा। इसके बाद ट्रेनर वीडियो की मदद से आपको गाइड करेगा। अगर आप चाहे तो लाइव क्लास भी ट्यून-इन कर सकते हैं। इस ऐप को अपने हर्ट रेट की जांच करने के लिए अपने ऐप्पल वॉच के साथ लिंक कर सकते हैं।

माय फिटनेस पल
माय फिटनेस पल आपके कैलोरी सेवन पर नजर रखती है। यह आपको आपकी कैलोरी के बारे में अपडेट देता है और बताता है कि आपने कुछ कैलोरी में कटौती की है या वजन बढ़ाने के लिए अधिक जोड़ा है। ऐप आपके वजन, गोल वेट, जेंडर, हाइट, बर्थडे के बारे में पूछता है और फिर गणना करता है कि आपको रोज कितनी कैलोरी खानी चाहिए।

फिटबिट कोच
यह ऐप न केवल आपको वीडियो वर्कआउट की सुविधा देता है, बल्कि आपको मोटिवेशन म्यूजिक का भी ऑप्शन देता है। ऐप कस्टमाइज़्ड फिटनेस प्लान भी देता है। आप प्रीमियम फिटबिट कोच सदस्यता में भी अपग्रेड कर सकते हैं जहां आप असीमित पर्सनल एक्सरसाइज वीडियो का उपयोग कर सकते हैं। 

Aaptiv ऐप
Aaptiv आपको हर एक्टिविटी के जरिए से बात करने की अनुमति देता है, इस प्रकार आप स्क्रीन पर देखे बिना आसानी से अपने सभी एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसके अलावा, इसमें लाइसेंस प्राप्त म्यूजिक भी शामिल है, इसलिए आप किसी अन्य ऐप में प्लेलिस्ट सेट किए बिना म्यूजिक और एक्सरसाइज को एक साथ सुन सकते हैं। इसमें एक्सरसाइज के ऑप्शन हैं और साथ ही ट्रेनिंड कोच भी हैं।

अगली खबर