रविवार को स्पेस ट्रिप पर रवाना होंगे उद्योगपति रिचर्ड ब्रैनसन, ऐसी होगी वर्जिन गैलेक्टिक की उड़ान

अरबपति उद्यमी रिचर्ड ब्रैनसन जैसे ही रविवार को अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरेंगे तो वह एक इतिहास भी बनाएंगे। इसके साथ ही वह अपने साथी उद्योगपति जेफ बेजोस को भी पीछे छोड़ देंगे।

Billionaire Richard Branson's Virgin Galactic flight set to fly space aboard
जानिए कैसी होगी रिचर्ड ब्रैनसन की वर्जिन गैलेक्टिक उड़ान 
मुख्य बातें
  • ब्रिटिश उद्यमी अरबपति सर रिचर्ड ब्रैनसन रविवार को अंतरिक्ष के लिए होंगे रवाना
  • ब्रैनसन की उड़ान रविवार, 11 जुलाई को मौसम की अनुमति से उड़ान भरेगी

नई दिल्ली: अंतरिक्ष में जाने के लिए दुनिया के रईस उद्योगपतियों के बीच कैसी जंग छिड़ी हुई है उसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं तीन नामी गिरामी हस्तियों ने अपने अंतरिक्ष मिशन का ऐलान कर दिया है। 5 मई को, अमेजन के पूर्व सीईओ जेफ बेजोस के स्वामित्व वाले ब्लू ओरिजिन ने घोषणा की कि वह 20 जुलाई को अंतरिक्ष यात्रियों के अपने पहले दल को अंतरिक्ष के लिए रवाना करेगा। संयोग से, यह अपोलो 11 मून लैंडिंग की 52वीं वर्षगांठ है।

7 जून को, जेफ बेजोस ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में घोषणा की कि वह अंतरिक्ष की यात्रा करने के लिए पूरी तरह तैयार है क्योंकि उनकी कंपनी ब्लू ओरिजिन 20 जुलाई को अपना पहला यात्री-वाहक मिशन शुरू कर रही है और उड़ान के दौरान उनके भाई मार्क शामिल होंगे। 1 जुलाई को, सर रिचर्ड ब्रैनसन ने 11 जुलाई की लॉन्च तिथि निर्धारित की। उन्होंने घोषणा की कि वह वर्जिन गेलेक्टिक के साथ अपने अगले अंतरिक्ष यान के चालक दल में शामिल होंगे।  ब्रैनसन इसके साथ ही अपने साथी अरबपति जेफ बेजोस से नौ दिन पहले अंतरिक्ष में निकल जाएंगे।

यहां रविवार 11 जुलाई को वर्जिन गेलेक्टिक की उड़ान के बारे में हम आपको कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दे रहे हैं जो इस प्रकार है-

  1. फ्लाइट रविवार 11 जुलाई को भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे न्यू मैक्सिको से उड़ान भरेगी। विमान में दो पायलट, तीन कर्मचारी और कंपनी के अरबपति संस्थापक, 70 वर्षीय ब्रिटिश मूल के सर रिचर्ड ब्रैनसन सहित पहली बार एक पूर्ण चालक दल सवार होगा। अन्य अंतरिक्ष यात्री जो ब्रैनसन के साथ यूनिटी 22 में उड़ान भरेंगे, वे हैं डेव मैके, कॉलिन बेनेट, बेथ मूसा, (भारत में जन्मी) सिरीशा बंदला और पायलट माइकल मसुची।
  2. वर्जिन गेलेक्टिक का स्पेसप्लेन, जिसे स्पेसशिप टू कहा जाता है, इसे तैयार करने में एक दशक से भी अधिक का समय लगा है। 2000 के दशक की शुरुआत से, ब्रैनसन और बेजोस सबऑर्बिटल रॉकेट विकसित करने, परीक्षण करने और लॉन्च करने की होड़ में रहे हैं। इन रॉकेटों को रोमांच चाहने वाले वाले अमीर लोगों के डिजाइन किया जाना था। इसकी रफ्तार, 2,300 मील प्रति घंटे की होनी थी।
  3. स्पेसशिप टू को एक विशाल, कस्टम-डिज़ाइन किए गए क्वाड-जेट डबल-फ्यूज़ल मदरशिप के नीचे रखा जाता है, जिसे WhiteKnightTwo के नाम से जाना जाता है। VSS Unity को WhiteKnightTwo नामक एक विशाल मदर शिप से जोड़ा जाता है जो उनके पंखों की नोक से जुड़े दो चिकने विमानों की तरह दिखता है।
  4. जब एक बार व्हाइट नाइट टू (मदरशिप) लगभग 40,000 फीट की ऊंचाई तक पहुंच जाता है, तो रॉकेट-संचालित विमान (स्पेस शिप टू) को WhiteKnightTwo के फ्यूजलेज के बीच से हट जाता है  और अपने रॉकेट इंजन को फायर करता है, सीधे ऊपर और ओवरसोनिक फ़्लिप करता है।  इसकी ध्वनि की गति, या रफ्तार 2,300 मील प्रति घंटा होगी। विमान के टेकऑफ़ से लेकर लैंडिंग तक, पूरी यात्रा में लगभग एक घंटा लगता है।
  5. वर्जिन गेलेक्टिक ने कहा कि निकट भविष्य में उसे व्यवसायिक उड़ानों के टिकट ऑर्डर की काफी उम्मीद है। वर्जिन गेलेक्टिक का कहना है कि अभी, 600 से अधिक लोगों ने कंपनी के अंतरिक्ष विमानों में से एक में सीट आरक्षित करने के लिए $ 200,000 और $ 250,000 के बीच भुगतान करने पर सहमति व्यक्त की है।
अगली खबर