Windows बेस्ड लैपटॉप करते हैं यूज तो सावधान, सरकार ने जारी किया अलर्ट, तुरंत अपडेट करें सिस्टम

अगर आप Windows बेस्ड पीसी का उपयोग करते हैं तो अपने सिस्टम को तुरंत अपडेट कर लें। इसके लिए सरकार की ओर से अलर्ट जारी किया गया है।

Photo For Representation
Photo Credit- UnSplash 
मुख्य बातें
  • CERT-In ने यूजर्स को एक सिक्योरिटी में आई को लेकर सचेत किया है
  • हैकर्स टारगेट सिस्टम को एक्सेस कर सकते हैं
  • देखें उन वर्जन्स की लिस्ट जो प्रभावित हुए हैं

क्या आप Windows वाले लैपटॉप या डेस्कटॉप इस्तेमाल करते हैं? अगर आपका जवाब हां है तो आपको बता दें कि सरकार ने आपके लिए एक हाई सिक्योरिटी वॉर्निंग जारी की है। मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के अंदर आने वाली इंडियन कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने सभी Windows यूजर्स के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। टीम ने कहा है कि एक बड़ी खामी है। ऐसे में यूजर्स डिवाइस को तुरंत अपडेट कर लें। 

CERT-In ने यूजर्स को एक सिक्योरिटी में आई को लेकर सचेत किया है। टीम ने कहा है कि ये खामी Windows Defender को नुकसान पहुंचा सकता है। ये प्रोग्राम विंडोज को वायरस, मैलवेयर और दूसरी दिक्कतों से बचाता है। 

108MP कैमरे वाले इस फोन की कीमत है 17 हजार से भी कम, बाकी फीचर्स भी हैं महंगे फोन वाले

CERT-In के एक्सपर्ट्स और Microsoft ने कहा है कि अभी जो खामी नजर आई है वो काफी बड़ी है। लंबे समय से ऐसा देखने को नहीं मिला था। ये खतरा इतना बड़ा है कि हैकर्स किसी यूजर के कम्प्यूटर को सिक्योरिटी चेक में बिना डिटेक्ट हुए भी एक्सेस कर सकते हैं। बताया गया है कि Windows Defender के क्रेडेंशियल गार्ड कंपोनेंट में एक बग है। इसकी मदद से हैकर्स टारगेट सिस्टम को एक्सेस कर सकते हैं। 

टीम के मुताबिक ये विंडोज वर्जन हुए हैं प्रभावित: 

  • Windows 11 for ARM64-based Systems
  •  
  • Windows 11 for x64-based Systems
  •  
  • Windows 10 Version 1607 for x64-based Systems
  •  
  • Windows 10 Version 1607 for 32-bit Systems
  •  
  • Windows 10 for x64-based Systems
  •  
  • Windows 10 for 32-bit Systems
  •  
  • Windows 10 Version 21H2 for x64-based Systems
  •  
  • Windows 10 Version 21H2 for ARM64-based Systems
  •  
  • Windows 10 Version 21H2 for 32-bit Systems
  •  
  • Windows 10 Version 20H2 for ARM64-based Systems
  •  
  • Windows 10 Version 20H2 for 32-bit Systems
  •  
  • Windows 10 Version 20H2 for x64-based Systems
  •  
  • Windows 10 Version 21H1 for 32-bit Systems
  •  
  • Windows 10 Version 21H1 for ARM64-based Systems
  •  
  • Windows 10 Version 21H1 for x64-based Systems
  •  
  • Windows 10 Version 1809 for ARM64-based Systems
  •  
  • Windows 10 Version 1809 for x64-based Systems
  •  
  • Windows 10 Version 1809 for 32-bit Systems
  •  
  • Windows Server 2022 (Server Core installation)
  •  
  • Windows Server 2022
  •  
  • Windows Server 2019 (Server Core installation)
  •  
  • Windows Server 2019
  •  
  • Windows Server 2016 (Server Core installation)
  •  
  • Windows Server 2016
  •  
  • Windows Server, version 20H2 (Server Core installation)

अभी आपको एक नया iPhone नहीं खरीदना चाहिए... ये है वजह

एक्सपर्ट्स ने सिक्योरिटी पैच इंस्टॉल करने के लिए कहा है। यूजर्स सिस्टम को अपडेट करने के लिए सीधे सेटिंग्स टैब में जा सकते हैं और लेटेस्ट अपडेट को इंस्टॉल कर सकते हैं। अगर आपके सिस्टम में ऑटो-अपडेट इनेबल होगा तो आपके चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि, डिवाइस में लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपने आप ही आ जाएगा।

अगली खबर