Happy Janmashtami 2022 Free Music Apps: इन टॉप 5 ऐप्स से फ्री में सुनें भगवान श्री कृष्ण के भजन

Happy Krishna Janmashtami 2022 Free Music Streaming Apps To Listen Lord Krishna Bhajan: जन्माष्टमी के मौके पर आप अगर भगवान श्री कृष्ण के भजन सुनना चाहते हैं तो यहां जानें टॉप 5 फ्री ऐप्स के बारे में।

Happy Janmashtami 2022
Photo Credit- iStock 
मुख्य बातें
  • आज देश में धूमधाम से भगवान श्री कृष्ण का जन्मदिन यानी जन्माष्टमी मनाई जाएगी
  • आज के दिन लोग अपनों को शुभकामनाएं देते हैं
  • अगर आप भगवना के भजन फ्री में सुनना चाहते हैं तो यहां जानें फ्री ऐप्स

Happy Krishna Janmashtami 2022 Free Music Streaming Apps To Listen Lord Krishna Bhajan: आज भारत में धूमधाम से भगवान श्री कृष्ण का जन्मदिन यानी जन्माष्टमी मनाई जा रही है। आज के दिन भक्त उपवास रखते हैं और भगवान श्री कृष्ण की पूजा करते हैं। देशभर में आज दही हांडी की भी धूम रहेगी। जगह-जगह पर मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जन्माष्टमी के दिन लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं भी देते हैं। हालांकि, आज के दिन आप अगर भगवान श्री कृष्ण के भजन सुनना चाहते हैं तो हम आपको कुछ ऐप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। 

Wynk Music

ये एयरटेल का अपना म्यूजिक प्लेटफॉर्म है। इसे iOS और एंड्रॉयड दोनों पर डाउनलोड किया जा सकता है। अगर आपके पास एयरटेल का सिम है तो इसे फ्री में एक्सेस किया जा सकता है। अगर नहीं है तब आप इसे फ्री में एक्सेस कर सकते हैं। लेकिन, आपको बीच-बीच ad सुनाई देंगे। ऐसे में यहां से आप भगवान श्री कृष्ण के भजन सुन सकते हैं। 

Happy Janmashtami 2022 How To Download HD Image For DP: ऐसे डाउनलोड करें भगवान श्री कृष्ण की तस्वीरें

Spotify

ये दुनियाभर में एक पॉपुलर म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है। इसकी लाइब्रेरी काफी बड़ी है। हालांकि, इसमें शायद आपको रिजनल म्यूजिक ना मिले। लेकिन, ये भी ad सपोर्ट वाला फ्री म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है। यूजर्स यहां से भी फ्री में भगवान श्री कृष्ण के भजन सुन सकते हैं। 

Jio Saavn

जियो के अधिग्रहण से पहले इसका नाम Saavn था। ये भी एक ad फ्री म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है। इसमें आपको कई भाषाओं में कंटेंट मिल जाता है। अगर आप जियो यूजर हैं तो पहले तीन महीने के लिए इसका फ्री एक्सेस आपको दिया जाता है। बाद में इसके लिए आपको चार्ज लिया जाता है। भगवान श्री कृष्ण के भजन आप यहां से भी सुन सकते हैं। 

Happy Janmashtami 2022 How To Set Lord Krishna Image As Wallpaper: अपने फोन पर ऐसे सेट करें भगवान श्री कृष्ण का वॉलपेपर

Gaana

ये भी एक फ्री ad सपोर्टेड म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है। यहां 128kbps पर फ्री म्यूजिक मिलता है। अगर आप इसका प्रीमियम सब्सक्रिप्शन खरीदेंगे तो आपको हाई क्वालिटी म्यूजिक स्ट्रीमिंग मिल जाएगी। जन्माष्टमी के मौके पर आप यहां से भी भजन सुन सकते हैं। 

Hungama Music

ये एक फ्री म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है। हालांकि, क्वालिटी केवल 64kbps पर मिलती है। 320kbps पर सुनने के लिए आपको इसका प्रीमियम सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा। भगवान श्री कृष्ण के भजन आप यहां से भी सुन सकते हैं। 

अगली खबर