WhatsApp Status Download: किसी दूसरे का व्हाट्सएप स्टेटस इस तरह से कर सकते हैं सेव

WhatsApp Status Download: व्हाट्सएप स्टेटस फीचर का इस्तेमाल बड़ी संख्या में यूजर्स करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आप आसानी से दूसरे लोगों के स्टेटस को सेव कर सकते हैं।

WhatsApp Status Download
WhatsApp Status Download: व्हाट्सएप स्टेटस को इस तरह से कर सकते हैं सेव  |  तस्वीर साभार: BCCL

नई दिल्ली: व्हाट्सएप का इस्तेमाल दुनियाभर में बड़ी संख्या में लोग करते हैं। इसका इस्तेमाल वॉइस कॉल या वीडियो कॉल के अतिरिक्त, वीडियो, पिक्चर, मैसेज आदि भेजने में भी होता है। इसका ग्रुप फीचर कई लोगों को एक जगह पर चैट करने का एक्सपीरियंस प्रदान करता है।

व्हाट्सएप समय समय पर अपने यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस प्रदान करने के लिए नए नए फीचर जोड़ती रहती है। ऐसा ही एक फीचर कंपनी ने साल 2017 में जोड़ा था, जिसे हम व्हाट्सएप स्टेटस के नाम से जानते हैं। यह फीचर स्नैपचैट और इंस्टाग्राम या फेसबुक की स्टोरी फीचर की तरह ही काम करता है।

व्हाट्सएप स्टेटस को मैन्युअली हटाया जा सकता है या फिर ये स्टेटस खुद ब खुद 24 घंटे में गायब हो जाता है। यूजर्स व्हाट्सएप स्टेटस पर टेस्ट लिखना, वीडियो एड करना या फिर कोई पिक्चर भी जोड़ सकते हैं। लेकिन क्या आपको पता है यूजर्स दूसरे के व्हाट्सएप पर लगे फोटो, वीडियो को डाउनलोड भी कर सकते हैं। 

व्हाट्सएप स्टेटस को डाउनलोड (सेव) करने का तरीका

व्हाट्सएप स्टेटस पर लगे फोटो या वीडियो को आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। आइए जानते हैं एक एंड्रॉयड यूजर व्हाट्सएप स्टेटस पर लगे वीडियो या फोटो को कैसे डाउनलोड कर सकता है। 

STEP 1
व्हाट्सएप स्टेटस डाउनलोड करने के लिए आपके स्मार्टफोन में माय फाइल्स या फाइल मैनेजर एप होना चाहिए। यदि आपके पास ये एप नहीं है तो आप प्ले स्टोर से गूगल फाइल्स या फाइल मैनेजर एप डाउनलोड कर सकते हैं।
STEP 2
व्हाट्सएप स्टेटस पर लगे फोटो या वीडियो को डाउनलोड करने के लिए आपको माय फाइल्स या फाइल मैनेजर एप में जाना होगा। यहां आपको सेटिंग के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
STEP 3
सेटिंग में जाते ही आपको Show Hidden Files का विकल्प मिलेगा। इसे इनेबल कर दें। वहीं पिक्सल यूजर्स को Show Internal Storage का विकल्प मिलेगा।
STEP 4
अब इसके बाद आपको यहां व्हाट्सएप का विकल्प नजर आएगा, उसमें मीडिया के विकल्प पर जाएं।
STEP 5
यहां आपको स्टेटस का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
STEP 6
आपने अपने कॉन्टैक्ट में जिन भी लोगों के स्टेटस देखे हैं, वह सभी यहां स्टोर मिलेंगे। उस स्टेटस (वीडिया या फोटो) को सलेक्ट करें जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं और उसे कॉपी करें।
STEP 7
अपने फोन के स्टोरेज में आकर आप किसी भी अन्य फाइल में इसे सेव कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ पेस्ट करना होगा। अब आप उस स्टेटस या वीडियो को कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आपके द्वारा कॉपी किया गया स्टेटस डाउनलोड हो चुका है।
अगली खबर