Google Duo पर अब एक बार में 12 लोग बात कर सकते हैं, फॉलो करें ये स्टेप्स

Google Duo App: गूगल की वीडियो कॉलिंग एप गूगल डुओ पर अब वीडियो कॉलिंग में बात करने के लिए लोगों की क्षमता बढ़ा दी गई है। इब इस पर 12 लोग एक साथ बात कर सकते हैं।

google duo
गूगल डुओ 
मुख्य बातें
  • वीडियो कॉलिंग एप गूगल डुओ पर आया नया अपडेट
  • अब एक बार में 12 लोग वीडियो कॉल पर कर सकते हैं बात
  • कोरोना वायरस महामारी के बीच गूगल ने अपने इस नए फीचर को लॉन्च किया है

गूगल डुओ पर पहले वीडियो कॉल में एक बार में 4 ही लोग बात कर सकते थे लेकिन अब इस एप में काफी नए फीचर आ गए हैं जो यूजर फ्रेंडली हैं और लोगों को काफी पसंद भी आ रहे हैं। पिछले साल ही 2019 में गूगल ने अपने इस एप पर ये लिमिट बढ़ाकर 8 कर दी थी। अब कोरोना वायरस महामारी के इस दौर में जब लगभग पूरी दुनिया लॉकडाउन में है ऐसे में लोग एक दूसरे से कनेक्टेड रहने के लिए इंटरनेट पर ही निर्भर हैं।

वे वीडियो कॉलिंग एप के जरिए ही एक दूसरे से संपर्क कर पा रहे हैं क्योंकि लोगों के घर से बाहर निकलना मना है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए गूगल ने अपने इस एप गूगल डुओ को भी अपडेट किया है। अब इस पर 8 की बजाए एक बार में 12 लोग वीडियो कॉल कर सकते हैं। कोविड-19 महामारी के बढ़ते खतरे को देखते हुए हालांकि गूगल ने ये भी सुनिश्चित किया है कि आगे आने वाले भविष्य में 12 लोगों की क्षमता को भी बढ़ाया जा सकता है। 

Google Duo पर वीडियो कॉल कैसे करें

  • सबसे पहले अपने स्मार्टहोम पर गूगल डुओ एप डाउनलोड करें इसे ओपन करें। 
  • एप ओपन हो जाने के बाद इसमें दिए गइ ‘Create group’ पर टैप करें।
  • अब यहां से आप जिन लोगों को अपने ग्रुप चैट में एड करना चाहते हैं उन्हें सेलेक्ट करें
  • आप यहां पर एक बार में 11 लोगों को ग्रुप चैट में एड कर सकते हैं।
  • अब सभी पार्टिसिपेंट्स को सेलेक्ट करने के बाद स्क्रीन के बॉटम पर दिए गए ‘Done’ पर टैप करें।
  • अब गूगल डुओ एक डायलॉग बॉक्स दिखाएगा जिसमें आप अपने मुताबिक ग्रुप का नाम डाल सकते हैं।
  • ग्रुप का नाम डालने के बाद आप ‘Save’ पर टैप करें।
  • अब आपके स्क्रीन पर सभी जुड़े हुए पार्टिसिपेंट्स के नाम दिख जाएंगे।
  • अब आप ग्रुप कॉल करने के लिए तैयार हैं। स्क्रीन के बॉटम पर दिए गए ‘Start’ बटन पर टैप करें।
  • अब आप अपने लोगों के साथ जुड़ कर बात कर सकते हैं।
  • अगर आप ग्रुप कॉल के बीच मैसेज भी करना चाहते हैं तो आपको इसी स्क्रीन पर‘Message’ बटन दिखेगा जिसपर टैप करके आप मैसेजिंग भी कर सकते हैं। 

ग्रुप बनाने के बाद अगली बार आप जब भी एप को ओपन करेंगे आप आसानी से इस ग्रुप को एक्सेस कर सकते हैं। अगर आप डेस्कटॉप पर गूगल डुओ पर वीडियो कॉल करना चाहते हैं तो आपको निराशा हाथ लगेगी, क्योंकि दुर्भाग्यवश अभी तक वेब के जरिए गूगल डुओ एप से वीडियो कॉल क सुविधा नहीं शुरू की गई है। 

अगली खबर