IPL 2022 के मैच भारत में ऐसे देखें Online, जानें तरीका

Tata IPL 2022 की शुरुआत आज यानी शनिवार 26 मार्च से होने जा रही है। ये IPL यानी इंडियन प्रीमियर लीग का 15 वां सीजन होगा। इस सीजन का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा।

IPL 2022
Photo Credit- IPL 
मुख्य बातें
  • Disney+ Hotstar, IPL 2022 की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए ऑफिशियल पार्टनर है
  • भारत में IPL देखने का सबसे सस्ता तरीका Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन है
  • Jio, Vi और Airtel जैसी टेलीकॉम कंपनियां भी स्पेशल क्रिकेट प्लान्स ऑफर करती हैं

Tata IPL 2022 की शुरुआत आज यानी शनिवार 26 मार्च से होने जा रही है। ये IPL यानी इंडियन प्रीमियर लीग का 15 वां सीजन होगा। इस सीजन का पहला मैच  चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। हालांकि, अगर इस बीच अगर आप ये सोच रहे हैं कि IPL 2022 को ऑनलाइन कैसे देखा जा सकता है तो इसका तरीका हम आपको बताने जा रहे हैं। 

Disney+ Hotstar, IPL 2022 की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए ऑफिशियल पार्टनर है। भारत में IPL देखने का सबसे सस्ता तरीका Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन है। ये सब्सक्रिप्शन 499 रुपये में आता है और इसमें 1 साल की वैलिडिटी मिलती है। 

पिछले साल भारत में करीब 26% ऑर्गेनाइजेशन पर हुआ रैंसमवेयर अटैक: रिपोर्ट

इसके अलावा Jio, Vi और Airtel जैसी टेलीकॉम कंपनियां भी स्पेशल क्रिकेट प्लान्स ऑफर करती हैं। इन प्लान्स में Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जाता है। 

अगर आप मोबाइल में IPL 2022 नहीं देखना चाहते तो आपको Disney+ Hotstar Super सब्सक्रिप्शन प्लान को खरीदना होगा। ये प्लान 899 रुपये में आता है। इसमें भी एक साल की वैलिडिटी मिलती है। सुपर प्लान के साथ आप IPL को मोबाइल, TV, डेस्कटॉप और हर उस जगह पर देख सकते हैं जहां Disney+ Hotstar ऐप हो। 

Realme का ये पॉकेट फ्रेंडली फोन भारत में 31 मार्च को होगा लॉन्च, जानें फीचर्स

आप चाहें तो Disney+ Hotstar Premium सब्सक्रिप्शन भी खरीद सकते हैं। इसकी सालाना कीमत 1,499 रुपये और मंथली प्लान 299 रुपये में आता है। IPL 2022 के लिए आपको इसमें सुपर प्लान की तुलना में कोई एडिशनल बेनिफिट्स नहीं मिलेंगे। लेकिन, आपको दो की जगह चार स्क्रीन शेयरिंग का फायदा जरूर मिलेगा। 

अगली खबर