Huawei का ये नया राउटर हुआ भारत में लॉन्च, मिलेगी दमदार स्पीड और बेहतर WiFi कवरेज

Huawei AX3 Wi-Fi 6 Plus इनेबल्ड डुअल-कोर राउटर को भारत में शुक्रवार को लॉन्च किया गया। Huawei कंज्यूमर बिजनेस ग्रुप इंडिया ने कहा कि ये राउटर फास्ट स्पीड, लार्ज कैपेसिटी, लो लेटेंसी और हायर पावर एफिशिएंसी ऑफर करेगा।

Huawei AX3 dual-core Wi-Fi 6 router
Photo Credit- Huawei  
मुख्य बातें
  • Huawei AX3 dual-core Wi-Fi 6 router की कीमत 3,999 रुपये रखी गई है
  • Huawei AX3 router मल्टी-राउटर मेश नेटवर्किंग को भी सपोर्ट करता है
  • इसे Huawei AI Life ऐप के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है

Huawei AX3 Wi-Fi 6 Plus इनेबल्ड डुअल-कोर राउटर को भारत में शुक्रवार को लॉन्च किया गया। Huawei कंज्यूमर बिजनेस ग्रुप इंडिया ने कहा कि ये राउटर फास्ट स्पीड, लार्ज कैपेसिटी, लो लेटेंसी और हायर पावर एफिशिएंसी ऑफर करेगा। ये राउटर कंपनी की 1+8+N स्मार्ट लाइफ स्ट्रेटजी का हिस्सा है। इसमें फाइनेंशियल-लेवल Huawei HomeSec सिक्योरिटी सेफगार्ड भी दिया गया है। 

Huawei AX3 dual-core Wi-Fi 6 router की कीमत 3,999 रुपये रखी गई है। ये कीमत लिमिटेड पीरियड इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत रखी गई है। ये ऑफर केवल स्टॉक आखिरी होने तक लागू होगा। ग्राहक राउटर को अमेजन और फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। 

अपने AC से बेहतर कूलिंग पाने के लिए अपनाएं ये TIPS, बिजली भी बचेगी

Huawei AX3 router के स्पेसिफिकेशन्स  

Huawei ने कहा है कि AX3 Wi-Fi 6-इनेबल्ड राउटर एक सेल्फ-डेवलप्ड गीगाहोम डुअल-कोर 1.2GHz प्रोसेसर के साथ इक्विप्ड है। ये 160MHz फ्रिक्वेंसी बैंडविड्थ को सपोर्ट करता है। ये डुअल बैंड राउटर 3,000Mbps (2.4GHz बैंड पर 574Mbps और 5GHz पर 2,402Mbps) तक स्पीड ऑफर करेगा। 

इस राउटर में डायनैमिक बैंडविड्थ टेक्नोलॉजी का का इस्तेमाल किया गया है, जो चिपसेट सिनर्जी पर बेस्ड है। कंपनी के मुताबिक, इससे बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। क्योंकि, दीवारों और फर्शों जैसी ठोस चीजों के लिए इससे बेहतर पेनिट्रेशन मिलता है। 

Huawei AX3 router मल्टी-राउटर मेश नेटवर्किंग को भी सपोर्ट करता है। इससे बेहतर WiFi कवरेज देने के लिए कई राउटर एक साथ काम कर सकते हैं। ये राउटर डिवाइस की लोकेशन के हिसाब से एक बेहतर WiFi ऑटोमैटिकली सेलेक्ट करता है। 

S-पेन सपोर्ट के साथ Samsung का नया टैबलेट हुआ लॉन्च, जानें कीमत-फीचर्स

कंपनी के मुताबिक Huawei AX3 router में OFDMA मल्टी-यूजर टेक्नोलॉजी का भी सपोर्ट दिया गया है। ऐसे में कई यूजर्स एक ही समय में राउटर से कनेक्ट हो सकते हैं। 2.4GHz में मैक्जिमम चार और 5GHz बैंड में मैक्जिमम 16 डिवाइस कनेक्ट किए जा सकते हैं। इन्हें एक ही समय पर सही बैंडविड्थ भी मिलेगी। 

इस राउटर में एक WAN और एक LAN इथरनेट पोर्ट दिया गया है। इसमें One-Key पेयरिंग सपोर्ट दिया गया है और इसे Huawei AI Life ऐप के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। 

अगली खबर