फोन पर ऐसे देखें ऑनलाइन महाभारत,रामायण और शक्तिमान, बस करना होगा ये काम

कोरोना वायरस प्रकोप के चलते देशभर में हुए लॉकडाउन के बीच डीडी नेशनल पर एक बार फिर से रामायण, महाभारत और शक्तिमान जैसे धारावाहिक देखने को मिल रहे हैं।

watch Mahabharat, Ramayan, Shaktimaan online
watch Mahabharat, Ramayan, Shaktimaan online 
मुख्य बातें
  • रामायण महाभारत और शक्तिमान जैसे शो एक बार फिर प्रसारित किया जा रहा है।
  • दर्शकों को के लिए ये शो लॉकडाउन तक प्रसारित किया जाएगा।
  • आप इन शो को ऑनलाइफ भी देख सकते हैं।

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को घरों में सीमित रखने के लिए रामायण महाभारत और शक्तिमान जैसे धारावाहिकों का एक बार फिर से प्रसारण शुरू किया गया है। बता दें कि इन दिनों लोगों का यह पसंदीदा धारावाहिक बन गया है। यही नहीं ये सभी टीआरपी की भी लिस्ट में टॉप पर हैं। ऐसे में अगर आप इन धारावाहिकों के किसी एक एपिसोड को मिस कर चुके हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप इसे ऑनलाइन भी देख सकते हैं। 
 
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन जारी है। ऐसे हालात में सारा वक्त लोग घर के अंदर ही गुजार रहे हैं, वहीं लोग , इस मुश्किल हालात में टीवी देखकर समय गुजारने की कोशिश कर रहे हैं। यही वजह है कि डीडी नेशनल ने एक बार फिर से रामायण, शक्तिमान और महाभारत जैसे धारावाहिकों का प्रसारण शुरू कर दिया है। बता दें कि आप इन धारावाहिकों को ऑनलाइन भी देख सकते हैं। 

  • इन सभी धारावाहिकों को टीवी पर प्रसारित किया जा रहा है। लेकिन इसे आप उनके ऐप Newsonair पर भी देख सकते हैं। 
  • ऐप पाने के लिए जहां आप शो देख सकते हैं, वहां आपको क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा जो अटैच हैं।
  • IOS और android दोनों के लिए QR कोड पोस्ट में उपलब्ध हैं। 
  • इसके अलावा एंड्रॉइड और आईओएस डिवाइस दोनों तरह के फोन में प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि रामायण रामानंद सागर ने बनाया था। शो में अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया राम-सीता के किरदार में नजर आए थे। शो में अरविंद त्रिवेदी ने रावण का किरदार निभाया था, वहीं दारा सिंह हनुमान के रोल में नजर आते थे। यह शो पहली बार 25 जनवरी 1987 से 31 जुलाई 1988 तक प्रसारित हुआ था। वहीं बात करें माहाभारत की तो इसे बीआर चोपड़ा ने बनाया था। शो में नीतीश भारद्वाज कृष्ण और रूपा गांगुली ने द्रौपदी का किरदार निभाया था। यह शो पहली बार 2 अक्टूबर, 1988 से 24 जून, 1990 तक प्रसारित हुआ। इसके अलावा शक्तिमान की बात करें तो यह शो बच्चों के बीच काफी पॉपुलर हुआ था। इसमें मुकेश खन्ना शक्तिमान के किरदार में नजर आए थे। बता दें कि शक्‍त‍िमान' का प्रसारण पहली बार दूरदर्शन पर 13 सितंबर 1997 से 27 मार्च 2005 तक हुआ था।

अगली खबर