ब्लड ऑक्सीजन सेंसर और 7 दिन की बैटरी वाली ये है भारत में Noise की नई अफोर्डेबल स्मार्टवॉच

NoiseFit Evolve 2 स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। ग्राहक इसे फ्लिपकार्ट से खरीद पाएंगे। इस नई स्मार्टवॉच में AMOLED डिस्प्ले, हार्ट रेट मॉनिटर और 7 दिन की बैटरी लाइफ ग्राहकों को मिलेगी। इस वॉच को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

NoiseFit Evolve 2
Photo Credit- Flipkart 
मुख्य बातें
  • ग्राहक इसे चारकोल ब्लैक, क्लाउड ग्रे और रोज़ पिंक कलर ऑप्शन में ग्राहक खरीद पाएंगे
  • इसमें 390x390 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 1.2-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है
  • इसमें यूजर्स को कॉल्स और मैसेज के लिए क्विक रिप्लाई का भी फीचर मिलेगा

NoiseFit Evolve 2 स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। ग्राहक इसे फ्लिपकार्ट से खरीद पाएंगे। इस नई स्मार्टवॉच में AMOLED डिस्प्ले, हार्ट रेट मॉनिटर और 7 दिन की बैटरी लाइफ ग्राहकों को मिलेगी। इस वॉच को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। नई वॉच को NoiseFit Evolve के अपग्रेड के तौर पर पेश किया गया है। 

Flipkart लिस्टिंग के मुताबिक NoiseFit Evolve 2 की कीमत 7,999 रुपये रखी गई है। ग्राहक इसे चारकोल ब्लैक, क्लाउड ग्रे और रोज़ पिंक कलर ऑप्शन में ग्राहक खरीद पाएंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक इसकी बिक्री 14 दिसंबर से इंट्रोडक्टरी कीमत 3,999 रुपये में की जाएगी। 

NoiseFit Evolve 2 के स्पेसिफिकेशन्स 

इस स्मार्टवॉच में दो क्राउन बटन्स दिए गए हैं। इससे यूजर्स UI में नेविगेट कर पाएंगे। साथ ही इसमें 390x390 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 1.2-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसे 42mm डायल साइज के साथ पेश किया गया है। कंपनी के दावे के मुताबिक इसे यूजर्स वॉच को सिंगल चार्ज में 7 दिन तक चला सकेंगे और ये 50 मीटर तक वाटर रेसिस्टेंट भी है।

NoiseFit Evolve 2 में 24-hour हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग और स्ट्रेस मॉनिटरिंग का फीचर दिया गया है। वॉच के दूसरे फीचर्स की बात करें तो इसमें 12 स्पोर्ट्स ट्रैकिंग का फीचर भी दिया गया है। इसमें यूजर्स को कॉल्स और मैसेज के लिए क्विक रिप्लाई का भी फीचर मिलेगा। कई कस्टमाइजेबल वॉच फेस भी मिलेंगे। 

अगली खबर