OnePlus के इस नए फोन की भारत में आज है पहली सेल, ऐसे मिलेगा 1,500 रुपये का डिस्काउंट

OnePlus Nord 2T 5G को भारत में आज पहली बार सेल में उपलब्ध कराया जाएगा। इस हैंडसेट को देश में पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था। भारतीय बाजार में इसे Nord 2 के अपग्रेड के तौर पर लॉन्च किया गया है।

OnePlus Nord 2T 5G
Photo Credit- OnePlus  
मुख्य बातें
  • OnePlus Nord 2T 5G को ग्राहक दोपहर 12 बजे से अमेजन और वनप्लस स्टोर से खरीद पाएंगे
  • OnePlus Nord 2T के बेस 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये रखी गई है
  • डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला Nord 2T एंड्रॉयड 12 बेस्ड OxygenOS 12.1 पर चलता है

OnePlus Nord 2T 5G को भारत में आज पहली बार सेल में उपलब्ध कराया जाएगा। इस हैंडसेट को देश में पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था। भारतीय बाजार में इसे Nord 2 के अपग्रेड के तौर पर लॉन्च किया गया है। इस नए फोन में MediaTek Dimensity 1300 प्रोसेसर और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। 

OnePlus Nord 2T 5G को ग्राहक दोपहर 12 बजे से अमेजन और वनप्लस स्टोर से खरीद पाएंगे। लॉन्च ऑफर की बात करें तो ग्राहगकों को ICICI  क्रेडिट कार्ड (EMI एंड नॉन-EMI) और डेबिट कार्ड (EMI) ट्रांजैक्शन्स पर 1,500 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा।

Asus का ये पावरफुल गेमिंग स्मार्टफोन भारत में 5 जुलाई को देगा दस्तक, जानें डिटेल

OnePlus Nord 2T के बेस 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये रखी गई है।  इसे ग्रे शैडो और जेड फॉग कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

OnePlus Nord 2T 5G के स्पेसिफिकेशन्स 

डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला Nord 2T एंड्रॉयड 12 बेस्ड OxygenOS 12.1 पर चलता है और इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.43-इंच फुल-HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में स्टीरियो स्पीकर्स भी दिए गए हैं। 

कनेक्टिविटी के लिहाज से OnePlus Nord 2T में  5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth v5.2, GPS/ A-GPS/ NavIC, NFC और एक USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। OnePlus Nord 2T 5G की बैटरी 4,500mAh की है और यहां 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मौजूद है।

स्टूडेंट हों या वर्किंग प्रोफेशनल, ऑनलाइन पढ़ाई करने के काम आएंगे ये टॉप 5 Android ऐप्स

इस स्मार्टफोन में 12GB तक LPDDR4X रैम के साथ ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 1300 प्रोसेसर मौजूद है। फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए इसके रियर में 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2MP मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 32MP कैमरा मौजूद है।

अगली खबर