Phones Under Rs 1000: 1 हजार रुपए से कम में 7 बेहतरीन फोन, इनमें कैमरा के साथ है बहुत कुछ

Phones Under 1000 rupees: आप सस्ती दरों में फीचर फोन खरीदना चाहते हैं। आप 1000 रुपए से कम में कैमरा, मेमोरी वाले 7 फीचर फोन खरीद सकते हैं। 

Phones Under 1000 rupees
1000 रुपए कम के बेहतरीन फोन 

देश में स्मार्टफोन का बोलबाला है। अधिकांश लोग स्मार्टफोन का ही इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए हमारे देश की करीब 30 से 35 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करती है। यानी उसकी आर्थिक स्थित बहुत खराब है। ऐसे में वे स्मार्टफोन खरीदने में सक्षम नहीं है। उन्हें फीचर फोन से काम चलाना पड़ता है। इस वर्ग को देखते हुए मोबाइल कंपनियों ने सस्ती दरों पर फोन उपलब्ध कराया है। जिसमें कैमरा, स्टोरेज, ऑडियो, वीडियो प्लेयर भी दिया है। ये फोन 4जी पर चलता है। यहां जानिए 1000 रुपए से कम में 7 बेहतरीन मोबाइल फोन के बारे में। 

Itel it2173 और Itel it2163

Itel it2173 फीचर फोन अमेजन पर 919 रुपए में मिल रहा है और फिलीपकार्ट पर 999 रुपए में इसमें 1.8 इंच की स्क्रीन दी गई है। यह फोन 8 भारतीय भाषाएं सपोर्ट करता है। फोन में 1000mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 32GB स्टोरेज बढ़ाने की सुविधा मिलती है। itel it2173 में 0.3 मेगापिक्सल का रियर कैमरा भी दिया गया है। वहीं Itel it2163 अमेजन पर 850 रुपए में और फ्लिपकार्ट पर 799 रुपए में मिल रहा है। इसमें 1.8 इंच डिस्प्ले, डुअल सीम, 1000mAh की बैटरी, 2जी, 3जी, 4जी नेटवर्क को सपोर्ट करता है। 

Lava A1 और Lava A1 Josh

लावा का Lava A1 फीचर फोन 897 रुपए में मिल रहा है। इसमें 1.77 इंच डिस्पेल है।  स्टोरेज को एसडी कार्ड के जरिये 32 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। 0.3MP कैमरा है। Lava A1 में 800 mAh की बैटरी मिलती है। इस फोन में रेडियो और म्यूजिक प्लेयर जैसी भी हैं। वहीं Lava A1 Josh 865 रुपए में खरीद सकते हैं। डुअल सीम हैं। 4जी पर चलता है। मेमोरी को 32 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इसमें रेडियो, वीडियो प्लेयर, म्यूजिक प्लेयर भी है। 

Micromax X424 Plus

Micromax X424 Plus फीचर फोन की कीमत 900 रुपए है। इममें 0.3 एमपी का रियर और फ्रंट कैमरा है। बैटरी 1750 mAh है। डिस्प्ले 1.8 इंच है। 8जीबी तक मेमोरी बढ़ा सकते हैं। इसमें रेडियो, लाउडस्पीकर, वीडियो प्लेयर है। म्यूजिक भी प्ले कर सकते हैं। 

Karbonn KX3

कार्बन का Karbonn KX3 फीचर फोन अमेजन पर 789 रुपए और फ्लिपकार्ट पर 819 रुपए में मिल रहा है। इसमें इंटरनल मेमोरी के साथ एसडी कार्ड से 32GB तक बढ़ा सकते हैं। इस फोन में 1.77 इंच का डिस्प्ले है। कार्बन के इस फोन में 800 mAh की बैटरी और 0.3MP का रियर कैमरा मिलता है। इसके साथ-साथ रिडियो, वीडियो प्लेयर, म्यूजिक प्लेयर भी है।

I Kall K18 2020

फीचर फोन I Kall K18 2020 की कीमत पेटीएम मॉल पर 976 रुपए है। अमेजन पर 1899 रुपए फ्लिपकार्ट पर 1109 रुपए हैं। इस फोन का डिस्प्ले 2.4 इंच है। बैटरी 2500 mAh की है। रियर कैमरा 0.3 एमपी है।  मेमोरी को 8जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इसमे फ्लैश भी है। वीडियो और म्यूजिक चला सकते हैं। 
 

अगली खबर