पॉपुलर Redmi Note सीरीज के नए फोन्स भारत में 9 मार्च को होंगे लॉन्च, जानें क्या कुछ हो सकता है खास

Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ 5G भारत में 9 मार्च को लॉन्च होंगे। कंपनी ने इसकी घोषणा शुक्रवार को की। दोनों नए फोन्स Redmi Note 11 Pro series का हिस्सा होंगे, जिसे पिछले साल चीन में लॉन्च किया गया था।

Redmi Note 11 Pro Series
Photo Credit- Xiaomi 
मुख्य बातें
  • Redmi Note 11 Pro के ग्लोबल मॉडल की कीमत $299 (लगभग 22,500 रुपये) रखी गई थी
  • Redmi Note 11 Pro की ग्लोबल लॉन्चिंग हाल ही में की गई थी
  • Redmi Note 11 Pro 5G की कीमत $329 (लगभग 24,800 रुपये) रखी गई थी

Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ 5G भारत में 9 मार्च को लॉन्च होंगे। कंपनी ने इसकी घोषणा शुक्रवार को की। दोनों नए फोन्स Redmi Note 11 Pro series का हिस्सा होंगे, जिसे पिछले साल चीन में लॉन्च किया गया था। Redmi Note 11 Pro की ग्लोबल लॉन्चिंग हाल ही में की गई थी। 

कंपनी ने शुक्रवार को ये जानकारी दी कि Redmi Note 11 Pro series को भारत में 9 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कंपनी ने भारत में Redmi Note 11 Pro+ के चीनी वेरिएंट को बतौर Xiaomi 11i HyperCharge लॉन्च कर दिया है। अपकमिंग Redmi Note 11 Pro series में Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro 5G के ग्लोबल वेरिएंट्स हो सकते हैं। 

ऑडियो प्लेटफॉर्म Clubhouse में आया चैट वाला ये नया फीचर, जानें डिटेल

Redmi Note 11 Pro के ग्लोबल मॉडल की कीमत $299 (लगभग 22,500 रुपये) और Redmi Note 11 Pro 5G की कीमत $329 (लगभग 24,800 रुपये) रखी गई थी। 

Redmi Note 11 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशन्स 

ग्लोबल वेरिएंट की बात करें तो इस फोन में एंड्रॉयड 11 बेस्ड MIUI 13, ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G96 प्रोसेसर, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले, 108MP प्राइमरी कैमरे के साथ क्वॉड कैमरा सेटअप, 16MP सेल्फी कैमरा, 5,000mAh की बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यही फीचर्स इंडियन वेरिएंट में भी हो सकते हैं। 

boAt की नई वॉच भारत में लॉन्च, 10 मिनट चार्ज करने पर चलेगी दिनभर, कीमत 3,499 रुपये

Redmi Note 11 Pro+ 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन्स 

ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए गए Redmi Note 11 Pro 5G को भारत में बतौर Redmi Note 11 Pro+ 5G लॉन्च किया जा सकता है। Redmi Note 11 Pro 5G के ग्लोबल वेरिएंट में MIUI 13, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 695 प्रोसेसर, 108MP प्राइमरी कैमरा, 16MP सेल्फी कैमरा, 5,000mAh की बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। यही स्पेसिफिकेशन्स इंडियन वेरिएंट में भी देखने को मिल सकते हैं। 

अगली खबर