Surya Grahan 2021 Date, Time: जानिए कब लगेगा इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, इस तरह देख सकते हैं अद्भुत नजारा

Surya Grahan (Solar Eclipse) December 2021 Date and Time in India: चार दिसंबर 2021 यानि शनिवार को इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण होगा।

Surya grahan, Surya grahan 2021, Surya grahan December 2021, Surya grahan kab hai, Surya grahan kab padega, Surya grahan kab lagega,
जानिए कब लगने वाला है इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण  
मुख्य बातें
  • चार दिसंबर को लगने वाला है इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण
  • भारत में नजर नहीं आएगा सूर्य ग्रहण
  • सूर्य ग्रहण सुबह 11 बजकर 5 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर सात मिनट तक रहेगा

Surya Grahan or Solar Eclipse December 2021 Time in India: सूर्य या चंद्रग्रहण अद्भुत आकाशीय घटना होती है। इसके पीछे आधयात्मिक और वैज्ञानिक दोनों आधार है। आधायात्म की दुनिया में इसे शुभ अशुभ के नजरिए से देखती है तो विज्ञान सिर्फ तर्कों के जरिए यह साबित करता है कि यह महज ग्रहों, नक्षत्रों की चाल है। यहां हम बताएंगे कि इस साल यानी 2021 का अंतिम सूर्य ग्रहण कब दिखाई देगा। दुनिया के किन हिस्सों में यह पूरी नजर आएगा और किन हिस्सों में यह आंशिक तौर पर दिखाई देगा। 

भारत में नजर नहीं आएगा सूर्य ग्रहण
आंशिक तौर पर जब सूर्य ढंका होता है तो उसे ग्रहण को खंडग्रास ग्रहण भी कहते हैं। इस दफा पूर्ण सूर्य ग्रहण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका और दक्षिण अफ्रीका में दिखाई देगा जबकि भारत में सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा। भारतीय समय के अनुसार सूर्य ग्रहण सुबह 11 बजकर 5 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर सात मिनट तक रहेगा।

कैसे होता है सूर्य ग्रहण
सूर्यग्रहण तब होता है, जब घूर्णन के दौरान चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है और धरती पर सूर्य की रोशनी का आने से रोक देता है। सूर्यग्रहण को कभी नंगी आंखों से नहीं देखा जाना चाहिए। इसके लिए हमेशा सुरक्षात्मक आईवियर का इस्‍तेमाल करने की सलाह दी जाती है।

अगली खबर