Elyments App:भारत में लॉन्च हुआ सुपर एप एलिमेंट्स, क्या है ये कैसे काम करता है और क्या है प्राइवेसी पॉलिसी

टिक टॉक के विकल्प के तौर पर वैसे भी भारत में रोपोसो, चिंगारी और मित्रों जैसे कई एप लॉन्च कर दिए गए हैं जिसके चंद घंटों में ही करोड़ों यूजर्स बन गए हैं। हाल ही में एक सोशल मीडिया सुपर एप Elyments लॉन्च किया गया।

elyments app
एलिमेंट्स एप 
मुख्य बातें
  • टिक टॉक बैन होने के बाद भारतीय बाजारों में आई इंडियन सोशल मीडिया एप की बाढ़
  • बेंगलुरु के एक आईटी कंसल्टेंट के द्वारा एक सुपरएप एलिमेंट्स बनाया गया है
  • हाल ही में उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने इसे लॉन्च किया

भारत में हाल ही में एक सोशल मीडिया सुपर एप लॉन्च किया गया है जिसका नाम है एलिमेंट्स (Elyments)। ये एप आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के द्वारा तैयार किया गया है जिसे भारत के उप राष्ट्रपति एम, वेंकैया नायडू ने लॉन्च किया। यह गूगल प्ले स्टोर और आईओएस एप स्टोर पर भी उपलब्ध है। बता दें कि टिक टॉक के अलावा अन्य 58 चीनी एप्स के बैन हो जाने के बाद भारतीय बाजार इस गैप को भरने की पूरी कोशिश कर रहा है।

टिक टॉक के विकल्प के तौर पर वैसे भी भारत में रोपोसो, चिंगारी और मित्रों जैसे कई एप लॉन्च कर दिए गए हैं जिसके चंद घंटों में ही करोड़ों यूजर्स बन गए हैं। चाइनीज एप के लगातार बहिष्कार किए जाने के बाद अब भारतीय सोशल मीडिया एप पर लोगों को भरोसा बढ़ने लगा है और अब इन्हीं एप पर लोग अपनी क्रिएटिविटी दिखा रहे हैं।

क्या है एलिमेंट्स एप
यह एक ऑल आउट सोशल मीडिया एप है जो फीचर के मामले में काफी हद तक फेसबुक के जैसा है। यह बेंगलुरु के प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले एक आईटी कंसल्टेंट के द्वारा बनाया गया है। सुमेरु सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस आईटी कंपनी में करीब 1000 इंप्लाई काम करते हैं।

इस एप में फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप जैसे कई फीचर्स एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं जहां पर यूजर्स को एक ही जगह पर कई सारे सोशल मीडिया का लुत्फ मिल जाता है, इसलिए सुपर एप नाम दिया गया है। एप को अभी तक 5 मिलियन से भी ज्यादा डाउनलोड मिल चुके हैं। अभी तक इसका कोई वेब वर्जन नहीं आया है। यह 8 से ज्यादा भारतीय भाषाओं में मौजूद है। यहां पर आप फ्रेंड्स बना सकते हैं, उनके साथ बातें कर सकते हैं, कंटेंट ब्राउज कर सकते हैं और उन्हें कॉल भी कर सकते हैं।

सुपर एप क्यों? 

एप को तीन पार्ट में बांटा गया है- हब, सोशल और चैट। हब में क्यूरेटेड कंटेंट होता है ये थीम बेस्ड कंटेंट होते हैं जैसे लाइफस्टाइल, फैशन, स्पोर्ट्स। इसमें आपको गेम भी मिल जाता है। सेकेंड पार्ट है सोशल जहां पर फ्रेंड्स और अन्य लोगों के फीड्स मिल जाएंगे हालांकि यहां पर आपको अभी राइटिंग और एडिटिंग का ऑप्शन मिलता है। चैट सेक्शन में आपको अपने दोस्तों के साथ ऑनलाइन आखर चैट करने का और उन्हें कॉल लगाने का मौका मिलता है। 

प्राइवेसी पॉलिसी

अकाउंट क्रिएट करने के लिए आपको बस फोन नंबर की जरूरत होती है। इसमें आपको प्राइवेट पॉलिसी भी मिलती है जहां पर आप ये सुनिश्चित कर सकते हैं कि कौन दूसरा आपका कंटेंट देख सकता है। आप अपने पर्सनल इंफो को प्राइवेट बना सकते हैं। इसके अलावा कुछ मामलों में डेटा कुछ खास लोगों के साथ शेयर भी किया जाता है ताकि वे इस आधार पर रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल पर एप में सर्विसेस प्रोवाइड कर सकें। हालांकि इस पर दोनों पार्टी की तरफ से एग्रीमेंट होता है कि वे यूजर्स के पर्सनल डेटा का मिसयूज ना करें।

अगली खबर