Xiaomi अपने इन स्मार्टफोन्स के साथ 3 महीने के लिए फ्री दे रहा है YouTube Premium

Xiaomi ने ग्राहकों को तीन महीने तक YouTube Premium का फ्री एक्सेस देने के लिए YouTube के साथ साझेदारी की है। ये प्रीमियम एक्सेस Xiaomi 12 Pro 5G, Xiaomi 11i Hypercharge 5G, Xiaomi 11i 5G और Xiaomi 11T Pro जैसे मॉडल्स के साथ मिलेगा।

Xiaomi 12 Pro
Photo Credit- Xiaomi 
मुख्य बातें
  • Xiaomi ने YouTube के साथ साझेदारी की घोषणा की है
  • एलिजिबल डिवाइसेज में YouTube Premium का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा
  • ये प्रमोशनल ऑफर 31 जनवरी, 2023 तक लाइव रहेगा

Xiaomi ने ग्राहकों को तीन महीने तक YouTube Premium का फ्री एक्सेस देने के लिए YouTube के साथ साझेदारी की है। ये प्रीमियम एक्सेस  Xiaomi 12 Pro 5G, Xiaomi 11i Hypercharge 5G, Xiaomi 11i 5G और Xiaomi 11T Pro जैसे मॉडल्स के साथ मिलेगा।  

साथ ही Redmi Note 11 Pro+, Redmi Note 11 Pro, Redmi Note 11T और Xiaomi Pad 5 पर मौजूद ग्राहक YouTube Premium को दो महीने के लिए फ्री में एक्सेस कर सकते हैं। मौजूदा और नए ग्राहक ऊपर बताए गए सभी डिवाइसेज पर फरवरी 2023 तक इस सर्विस को एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए ग्राहकों को एडिशनल चार्ज देने की जरूरत नहीं होगी। 

boAt latest smartwatch 2022: बोट का बड़ी कंपनियों को झटका, इस खास फीचर के साथ सस्ती स्मार्टवॉच हुई लॉन्च

मंगलवार को Xiaomi ने YouTube के साथ साझेदारी की घोषणा की। इसके तहत एलिजिबल डिवाइसेज में YouTube Premium का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा। कंपनी ने जानकारी दी है कि ये प्रमोशनल ऑफर 31 जनवरी, 2023 तक लाइव रहेगा। वहीं, ग्राहक इसके बेनिफिट को 28 फरवरी 2023 तक रीडिम कर सकेंगे। 

ग्राहकों को Xiaomi 12 Pro 5G, Xiaomi 11i Hypercharge 5G, Xiaomi 11i 5G और Xiaomi 11T Pro जैसे मॉडल्स पर तीन महीने के लिए YouTube Premium फ्री मिलेगा। वहीं,  Redmi Note 11 Pro+, Redmi Note 11 Pro, Redmi Note 11T, Redmi Note 11, Redmi Note 11S और Xiaomi Pad 5 ग्राहकों को YouTube Premium का एक्सेस दो महीने के लिए मिलेगा। 

50MP कैमरे के साथ Moto का ये नया मिड-रेंज फोन हुआ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

अगर आपके पास एलिजिबल डिवाइस है तो आप YouTube ऐप पर जाकर ऑन-स्क्रीन इंस्ट्रक्शन को फॉलो कर YouTube Premium को फ्री में एक्सेस कर सकते हैं। आपको बता दें कि ये प्रमोशनल ऑफर केवल उन्हीं यूजर्स के लिए उपलब्ध है जिन्होंने पहले YouTube Premium का फ्री ट्रायल एक्सेस नहीं किया है या खरीदा नहीं है। प्रमोशनल ऑफर खत्म होने के बाद यूजर्स को इस सर्विस के लिए 129 रुपये मंथली चार्ज देना होगा। YouTube Premium के यूट्यूब पर ad-फ्री स्ट्रीमिंग मिलती है और कंटेंट को बैकग्राउंड में चलाने भी मिलता है। 

अगली खबर