गजब: इस महिला ने एक पल में रिक्शा चालक को दे दी करोड़ों की संपत्ति, जानें पूरा मामला?

कटक की रहने वाली एक वृद्ध महिला ने अपनी करोड़ों की संपत्ति एक रिक्शा चालक को सौंप दी है। रिपोर्ट के अनुसार, सूताहाट इलाके की रहने वाली 63 साल की मीनती पटनायक ने अपनी तीन मंजिला इमारत, सोने और चांदी के जेवरात के साथ-साथ काफी पैसे भी रिक्शा चालक बुड्ढा सामल को सौंप दिया है।

63 Years Old Odisha Woman Donate All Property to Rickshaw Puller Know About Truth
महिला ने रिक्शा चालक को दी करोड़ों की संपत्ति 
मुख्य बातें
  • ओडिशा से सामने आया अजीबोगरीब मामला
  • एक वृद्ध महिला ने रिक्शा चालक को दे दी करोड़ों की संपत्ति
  • काफी दुखभरी है इस महिला की कहानी

इस दुनिया में कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार चीजें दिल को सुकून देने वाली होती है, तो कुछ के बारे में जानकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ मामले तो लोगों का दिल जीत लेते हैं। इसी कड़ी में ओडिशा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ। क्योंकि, यहां एक महिला ने रिक्शा चालक को करोड़ों की संपत्ति दे दी है। हो सकता है आप इस बात पर यकीन ना हो रहा हो, लेकिन यह सच है। आइए, जानते हैं क्या है ये दिलचस्प मामला? 

जानकारी के मुताबिक, कटक की रहने वाली एक वृद्ध महिला ने अपनी करोड़ों की संपत्ति एक रिक्शा चालक को सौंप दी है। रिपोर्ट के अनुसार, सूताहाट इलाके की रहने वाली 63 साल की मीनती पटनायक ने अपनी तीन मंजिला इमारत, सोने और चांदी के जेवरात के साथ-साथ काफी पैसे भी रिक्शा चालक बुड्ढा सामल को सौंप दिया है। बड़ी बात ये है कि वृद्धि महिला बची जिंदगी भी रिक्शा चालक के परिवार के साथ ही गुजारने वाली है। बताया जा रहा है कि छह महीने के अंदर महिला के पति और इकलौती बेटी की मौत हो घई। जिसके बाद महिला को देखने वाला कोई नहीं था। सबने महिला का साथ छोड़ दिया, लेकिन एक रिक्शा चालक जो उनके परिवार से जुड़ा था हर मुसीबत में सहारा बना रहा। 

रिक्शा चालक बना सहारा

तीन मंजिला मकान में वह मीनती पटनायक काफी बेसहारा महसूस करती थी। रिश्तेदार हाल-चाल पूछकर चले गए। लेकिन, रिक्शा चालक बुड्ढा सामल ही हर मुसीबत में उनके साथ जुड़ा हुआ था। उनकी देखभाल करता था। इस परिवार का पूरा ख्याल रखता था। बुड्ढा सामल ने इस परिवार की काफी सेवा की। कोमल को बचपन में स्कूल ले जाने से लेकर उकृष्ण कुमार को दवाई लाकर देना, अस्पताल व बाजार ले जाना आदि तमाम कार्य बुड्ढा समल ही हमेशा करता आ रहा था। लिहाजा, अब महिला ने सारी संपत्ति उस रिक्शा चालक को देने का फैसला किया है। 

अगली खबर