Marriage in old age Home: 67 साल का दूल्हा और 65 साल की दुल्हन, वृद्धाश्रम में शादी के बंधन में बंधा जोड़ा

ट्रेंडिंग/वायरल
Updated Dec 29, 2019 | 14:05 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Old age couple Home एक 67 साल के दूल्हे और 65 साल की दुल्हन की शादी इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। दोनों को वृद्धाश्रम में एक-दूसरे से प्यार हुआ और शनिवार को शादी के बंधन में बंध गए।

Kerala 67 year old 65 year old Marriage
67 साल के शख्स और 65 साल की महिला ने की शादी  |  तस्वीर साभार: PTI

नई दिल्ली: कोचनियान मेनन और लक्ष्मी अम्मल- वो कपल जो हर तरफ चर्चा में बने हुए हैं। केरल में त्रिशूर जिले के रामवर्मपुरम स्थित एक सरकारी वृद्धाश्रम में दोनों की पहली बार मुलाकात हुई थी और अब दोनों ने शादी कर ली है। इस शादी में वर यानी  कोचनियान मेनन की उम्र 67 साल और लक्ष्मी अम्मल की उम्र 65 साल है और दोनों बीते शनिवार को ही शादी के पवित्र बंधन में बंधे हैं।

राज्य के कृषि मंत्री वीएस सुनील कुमार ने भी इस समारोह में भाग लिया और उन्होंने ही कोचनियान में लक्ष्मी अम्मल के विवाह की पेशकश की।

शादी 30 दिसंबर को निर्धारित थी, लेकिन बाद में इसे आगे बढ़ा दिया गया। शादी के दौरान लक्ष्मी अम्मल ने लाल रेशम की साड़ी के अलावा थोड़े बहुत आभूषण और बालों में चमेली के फूल लगा रखे थे। कोचनियान ने शादी समारोह के दौरान पारंपरिक कपड़े पहने और वह मुंडू और शर्ट में नजर आए। यहां आप दोनों की कुछ तस्वीरें देख सकते हैं।

वृद्धाश्रम के अधीक्षक जयकुमार ने इस बारे में बोलते हुए कहा कि शुक्रवार शाम को मेहंदी समारोह था। उन्होंने कहा, 'हमने एक मंडपम की व्यवस्था की थी और सुबह 11 बजे दोनों की शादी हो गई थी।' समारोह का समापन एक भव्य साधना (पर्व) के साथ हुआ।

कृषि मंत्री वीएस सुनील कुमार ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर लिखा, 'यह मेरे जीवन के सबसे खुशी के पलों में से एक था। कोचनियान और लक्ष्मी अम्मल की शादी का गवाह बनना हमेशा एक यादगार अनुभव होगा। प्रबंधन, सामाजिक कार्यकर्ताओं, अन्य लोगों और शुभचिंतकों ने इस शादी को यादगार बना दिया। राजकीय वृद्धाश्रम में यह पहली शादी है। 67 वर्षीय दूल्हा और 65 वर्षीय दुल्हन मंडपम में प्रवेश करते समय सुखद और ऊर्जावान लग रहे थे। मैं दिल से चाहता हूं कि उनका विवाहित जीवन सुखी और शांतिपूर्ण हो।'

अगली खबर