Viral Video: 90 साल की देसी दादी ने इस तरह चलाई कार, अंदाज देख 'फैन' हो गए लोग

Desi Dadi Viral Video: सोशल मीडिया पर देसी दादी का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कार चलाते हुए नजर आ रही हैं। लोगों को दादी का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

90 years old grandmother drive car heart touching Viral video in hindi
देसी दादी का धांसू अंदाज...  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • देसी दादी का जबरदस्त अंदाज
  • दादी ने शानदार तरीके से चलाई कार
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा वीडियो

Desi Dadi Viral Video: बहुत पुरानी कहावत है 'सीखने और जीवन जीने' की कोई उम्र नहीं होती। बस इसके लिए जरूरत है जुनून की। तभी तो 90 साल की उम्र में एक देसी दादी ने कार चलाना सीखा और हाईवे पर मस्त अंदाज में ड्राइविंग करते हुए नजर आईं। दादी के इस अंदाज ने ना केवल लोगों को चौंका दिया, बल्कि अपना 'दीवाना' भी बना दिया। आलम ये है कि दादी का यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर वैसे तो कई तरह के वीडियो दिख जाते हैं, लेकिन कुछ वीडियो को देखकर आंखें खुली की खुली रह जाती है। अब जरा सोचिए, आमतौर पर जिस उम्र में लोग ठीक से उठ-बैठ नहीं सकते। घूम-टहल नहीं सकते उस उम्र में एक देसी दादी शानदार अंदाज में कार चला रही हैं। बताया जाता है कि इस दादी की उम्र 90 साल है। इनका नाम रेशम बाई तंवर है। मूलरूप से यह देवास जिले की रहने वाली हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह मुस्कुराते हुए वह कार चला रही हैं। उनके बगल में एक शख्स भी बैठा है और दादी एंजॉय करते हुए ड्राइव कर रही हैं। देखें वीडियो... 

दादी का धांसू अंदाज...

दादी ने इस अंदाज से सबको चौंका दिया और लोगों को अपना 'फैन' बना लिया है। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर दादी का ये मजेदार वीडियो धमाल मचा रहा है और लोग जमकर इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी दादी का ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ' ‘दादी मां ने हम सभी को प्रेरणा दी है कि अपनी अभिरुचि पूरी करने में उम्र का कोई बंधन नहीं होता है। उम्र चाहे कितनी भी हो, जीवन जीने का जज्बा होना चाहिए।' तो आप भी इस वीडियो को लुत्फ उठाएं और वीडियो कैसा लगा कमेंट कर अपनी राय जरूर दें। 

अगली खबर