VIDEO: 15 माह की कोरोना पॉजिटिव बच्ची ने डॉक्टर को दिया फ्लाइंग किस, जिंदादिली के आप भी हो जाएंगे कायल

COVID-19 Positive Baby Girl Viral Video: एक 15 महीने की कोरोना वायरस पॉजिटिव बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बच्ची की जिंदादिली देख आप तारीफ किए बिना रह पाएंगे।

Viral video
Video Grab  

नई दिल्ली: कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में अपना कहर बरपा रखा है। दुनिया में इस वायरस से संक्रमितों मरीजों की संख्या 39 लाख से अधिक है जबकि मरने वालों की तादाद दो लाख 70 हजार को पार कर गई है। वहीं, भारत में अब तक 59 हजार से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। देश में 1,981 संक्रमित मरीजों की जान चली गई है। संकट के इस दौर में दिल को छू लेने वाले कई वीडियो सामने आए हैं जिन्होंने लोगों का हौसल बुलंद रखने में मदद की है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देख मन खुश हुए बगैर नहीं रह पाएगा। यह वीडियो एक 15 महीने की मासूम बच्ची का है जो कोरोना पॉजिटिव है।

बच्ची ने डॉक्टर को दिया फ्लाइंग किस

वीडिया में कोरोना पॉजिटिव बच्ची डॉक्टर को फ्लाइंग किस देती हुई नजर आ रही है। साथ ही वह डॉक्टर से हाथ भी मिला रही है। वायरल वीडियो पीजीआईएमईआर अस्पताल का है। वीडियो में दिख रहा है कि बच्ची अस्पताल के बैड पर खड़ी है और डॉक्टर को फ्लाइंग किस दे रही है। वीडियो में बच्ची की मां की अवाज भी सुनी जा सकती है। बच्ची की मां को कोरोना टेस्ट निगेटिव निकला है। वीडियो में बच्ची के साथ नजर आने वाले डॉक्टर नरेंद्र त्यागी ने इंडिया टुडे को बताया कि यह वाकया 4 मई रात 11:30 बजे का है। डॉक्टर नरेंद्र उस दिन नाइट शिफ्ट पर थे। 


चंडीगढ़ में बढ़ रहे कोरोना मरीज

चंडीगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। चंडीगढ़ में अब तक कुल 148 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है। शहर का सबसे प्रभावित इलाका बापूधाम है जहां कोरोना वायरस की चेन टूटने का नाम नहीं ले रही है। अकेले बापूधाम से 86 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा मलोया और सेक्टर-26 से पहली बार कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आने से प्रशासन चिंतित हो गया है। प्रशासन की ओर से काफी संख्या में लोगों के सैंपलों को टेस्ट किया जा रहा है।

अगली खबर