पति ने दिया धोखा तो महिला ने प्राइवेट पार्ट में कस दिया नट बोल्ट, बमुश्किल से अस्पताल जाकर बची जान

एक महिला ने पति की कथित बेवफाई की उसी ऐसी सजा दी जिससे हर कोई हैरान है। महिला ने अपने पति के निजी अंग में नट कस दिया जिस वजह से उसकी सर्जरी करानी पड़ी।

A husband o seek medical help after his wife put a metal nut on his penis to punish him
पति ने दिया धोखा तो महिला ने प्राइवेट पार्ट में कस दिया नट 
मुख्य बातें
  • पति की कथित बेवफाई से परेशान हुई महिला, गुस्से में उठाया खौफनाक कदम
  • महिला ने सोते समय पति के प्राइवेट पार्ट में कस दिया नट
  • हालात बिगड़ने के बाद महिला के पति को करना पड़ा अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली: प्यार में धोखा मिलने पर इंसान कैसे-कैसे कदम उठाता है उसके बारे में आपने देखा होगा या पढ़ा होगा, लेकिन जो मामला हम आपको बता रहे हैं वो हैरान करने वाला है। एक शख्स को अपनी पत्नी के साथ बेवफाई करने की ऐसी सजा मिली जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की होगी। शादीशुदा शख्स का किसी अन्य महिला के साथ भी संबंध था और यही बात उसकी पत्नी को पता चली गई। इसके बाद पत्नी ने इस तरह बदला लिया कि शख्स कि जान बमुश्किल से बच पाई। अस्पताल में डॉक्टरों ने सर्जरी कर शख्स की जान बचाई।

क्या है मामला

मामला यूक्रेन का है जहां जहां महिला ने पति की बेवफाई का बदला लेने के लिए रात में खौफनाक साजिश रची। महिला ने सोते समय पति के प्राइवेट पार्ट में लोहे का नट कस दिया। पति की हालत बिगड़ने लगी तो उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी सर्जरी की। बाद में किसी तरह शख्स की जान बच पाई। महिला को शक था कि उसके पति के बाहर भी किसी महिला के साथ संबंध है और इसी वजह से वह परेशान रहने लगी तथा उसने यह कदम उठाया।

बदला लेने के लिए किया सबकुछ

महिला ने बताया उसने अपने पति से बदला लेने के लिए यह सबकुछ किया। द सन की खबर के मुताबिक महिला ने जब पति के प्राइवेट पार्ट में नट डाला तो वह सो रहा था। आधी रात में जब शख्स की नींद खुली तो वह दर्द से चिल्लाने लगा। उसने नट को निकालने की कई कोशिशें की लेकिन सफल होने की बजाय दर्द बढ़ता चला गया और अनंत: अस्पताल जाना पड़ा, जहां सर्जरी के बाद नट को निकाला गया। महिला की स्टोरी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।

अगली खबर