होटल में आराम से टहलता दिखा शेर, कैमरे में हो गया कैद, VIDEO

ट्रेंडिंग/वायरल
Updated Feb 10, 2021 | 20:37 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि एक शेर गुजरात के जूनागढ़ में एक होटल में आराम से टहल रहा है।

lion
गुजरात के जूनागढ़ का है वीडियो 

नई दिल्ली: गुजरात के जूनागढ़ के एक होटल का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शेर होटल के परिसर में आराम से घूम रहा है। शेर का यूं होटल में टहलना कैमरे में कैद हो गया। ये वीडियो 8 फरवरी का है। 

वीडियो में शेर को गेट पर छलांग लगाते और होटल की लॉबी में घूमते हुए देखा जा सकता है। बताया जाता है कि ये शेर बाद में वापस जंगल में चला जाता है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

गिरनार पहाड़ियों के तल पर स्थित जूनागढ़ गिर वन्यजीव अभयारण्य के करीब है जो कि एशिया में सिंहों का एकमात्र निवास स्थान होने के कारण जाना जाता है। 


अगली खबर