शख्स ने पूछा- इस बार मफलर बाहर नहीं आया? केजरीवाल ने दिया ये जवाब

ट्रेंडिंग/वायरल
Updated Dec 26, 2019 | 00:02 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Arvind Kejriwal muffler: एक शख्स ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से ट्विटर पर उनके मफलर को लेकर सवाल किया। केजरीवाल ने इस पर उस शख्स को जवाब भी दिया।

arvind kejriwal
अपने मफलर को लेकर खूब चर्चा में रहे हैं केजरीवाल 

नई दिल्ली: पूरा उत्तर भारत ठंड की चपेट में आ चुका है। राजधानी दिल्ली में भी मौसम काफी सर्द है। इसी दौरान एक शख्स ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके ट्रेडमार्क मफलर को लेकर सवाल कर लिया। केजरीवाल ने भी ट्विटर पर पूछे गए इस सवाल का जवाब दिया।

अरुण अरोरा ने केजरीवाल को टैग करते हुए पूछा, 'इस बार मफलर नहीं आया बाहर अभी तक? ठंड भी बहुत है...जनता पूछ रही है सर।'

इस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री ने जवाब दिया, 'मफलर बहुत पहले निकल चुका है। आप लोगों ने ध्यान नहीं दिया। ठंड बहुत ज्यादा है। सब लोग अपना ख्याल रखें।' 

केजरीवाल के इस जवाब पर लोगों ने ट्विटर पर खूब मजे लिए और अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। केजरीवाल की उनके मफलर को लेकर खासी पहचान रही। राजनीति में उनके शुरुआती दिन मफलर और खांसने के लिए खासे याद किए जाते हैं। कई बार लोग मजाक में कहते हैं कि जब तक केजरीवाल का मफलर बाहर ना निकले तब तक दिल्ली में ठंड की शुरुआत नहीं होती है। इन सर्दियों में उन्हें अभी तक मफलर में नहीं देखा गया है। जिसके बाद उनसे ये सवाल किया गया। 

दिल्ली में बुधवलार सुबह में मध्यम से घना कोहरा देखने को मिला और अधिकतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस कम है। दिल्ली में गत 16 दिसंबर से नौ सर्द दिन दर्ज किए गए हैं जो 2003 में दर्ज किए गए दिनों के बराबर है। 

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में गुरुवार को भी घने कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

अगली खबर