जीवन में बस इतनी बेपरवाही होनी चाहिए! पानी से भरी सड़क पर लेटकर आराम फरमाता दिखा शख्स

वायरल
आदित्य साहू
Updated Jul 08, 2022 | 10:25 IST

Man Lying On Waterlogged Road: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके मुंह से भी निकल आएगा कि जीवन में बस इतनी ही बेपरवाही चाहिए। बस किसी चीज की टेंशन न हो। दुनिया इधर से उधर होती रहे, लेकिन अपने को वही करना है, जो अपना मन करे।

man
सड़क पर चिल करता दिखा शख्स  |  तस्वीर साभार: Facebook
मुख्य बातें
  • मुंबई से आया हैरान करने वाला वीडियो
  • सड़क पर भरा था पानी
  • पानी में लेटकर आराम करता दिखा शख्स

Man Lying On Waterlogged Road: इस भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान इतना व्यस्त है कि उसे अपने लिए समय ही नहीं है। हर किसी को ऑफिस से लेकर घर की टेंशन खाए जा रही है। इस चक्कर में इंसान जीना भूल गया है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके मुंह से भी निकल आएगा कि जीवन में बस इतनी ही बेपरवाही चाहिए। बस किसी चीज की टेंशन न हो। दुनिया इधर से उधर होती रहे, लेकिन अपने को वही करना है, जो अपना मन करे।

वीडियो महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई का है। जहां एक शख्स मुंबई की एक सड़क पर बरसात से भरे पानी में मजे से लेटकर आराम फरमाता नजर आ रहा है। दरअसल, लगातार बारिश की वजह से मुंबई के कई इलाकों में पानी भर गया है। इस कारण मुंबई को 9 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है। मुंबई में इस साल भी जमकर बारिश हो रही है और कई हिस्सों में जलभराव हो गया है। इससे यातायात को लेकर काफी असुविधा हो रही है। सड़कों पर हुए जलभराव की वजह से आम आदमी का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। देखें वीडियो-

पानी से भरी सड़क पर चिल करता दिखा शख्स

इसी बीच मुंबई में एक शख्स सड़क पर भरे पानी में मस्ती से लेटा नजर आ रहा है। इस शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पानी से भरी सड़क पर पीछे से बस और अन्य गाड़ियां गुजर रही हैं, लेकिन शख्स को इसकी कोई परवाह नहीं है। आप देख सकते हैं कि शख्स सड़क पर भरे पानी में मस्ती से लेटा हुआ है और मजे से चिल कर रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर विक्रांत जोशी नाम के यूजर ने शेयर किया है।

ये भी पढ़ें- बिहार: प्रेमिका की शादी में पहुंचा प्रेमी, दुल्हन के साथ करने लगा ऐसी हरकत, घरवालों ने घसीट-घसीटकर पीटा

वीडियो में आप शख्स को सड़क पर आराम से लेटा हुआ देखा सकते हैं। आप देख सकते हैं कि पीछे से गुजर रही बस उस पर पानी के छींटे मार रही है, लेकिन उसे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। शख्स बस बेफिक्र होकर सड़क पर लेटा हुआ है। वीडियो शेयर करने के साथ यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'इस शख्स को मलाड में मालदीव का एहसास कराने के लिए बीएमसी को धन्यवाद।' हालांकि, वीडियो कहां का है और कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। फिलहाल, वीडियो देखकर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

अगली खबर